
Gold Silver Rate on 5 September: घरेलू कमोडिटी बाजार में आज यानी शुक्रवार को सोने की कीमतों में उछाल देखा गया। इससे पहले, गुरुवार को भारी गिरावट आई थी। कल के कारोबार में सोना 1 प्रतिशत तक नीचे आ गया था। वहीं, आज मजबूत डिमांड और ग्लोबल मार्केट्स से मिले पॉजिटिव संकेतों ने सोने की चमक बढ़ा दी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 3 अक्टूबर की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला गोल्ड 0.24% की बढ़ोतरी के साथ 1,06,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कामकाज कर रहा था। वहीं दूसरी ओर, दिसंबर की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी में 0.47% की तेजी आई और यह 1,24,500 रुपये के स्तर पर पहुंच गई।
दरअसल, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और अमेरिकी फेड रिजर्व की ओर से इस महीने ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने सोने की डिमांड बढ़ा दी है, जिसके कारण उछाल देखने को मिला है। डॉलर इंडेक्स 0.30% गिर गया, जिससे विदेशी करेंसी में सोना सस्ता हो गया। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि 17 सितंबर को फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती कर सकता है। हाल के इकोनॉमिक डेटा से पता चलता है कि अमेरिका में जॉब मार्केट कमजोर पड़ रहा है, जिससे सोने को सपोर्ट मिला।
इसके अलावा, देश में त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। इस दौरान सोना-चांदी की खरीदारी बढ़ जाती है। इसके साथ वेडिंग सीजन में भी सोने के डिमांड में भारी उछाल आता है, जिसका असर सीधे तौर पर इसकी कीमतों में देखा जाता है। इसके साथ ही ट्रंप टैरिफ पर अनिश्चितता के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर अपना रुख कर रहे हैं, जो डिमांड बढ़ने का एक महत्वपूर्ण कारण है। वहीं, चांदी की बात करें, तो चांदी का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और अन्य इंडस्ट्रीज में बड़े स्तर पर होता है, जिससे इसकी कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
शुक्रवार को बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोना (फाइन 999) 105950 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का रेट 103400 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं, चांदी 123207 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेची जा रही है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.