Silver Price Crash: 1 दिन में ₹1 लाख टूटी चांदी, सोना भी फिसला... गोल्ड-सिल्वर हुआ क्रैश, अब क्या करें निवेशक?

Silver Rate Today India: सोने-चांदी के बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट आई। चांदी की कीमत एक दिन में 1,07,971 रुपये प्रति किलो घटी, जबकि सोने में भी मुनाफावसूली के कारण गिरावट देखने को मिली। निवेशक बाजार की स्थिति से चिंतित हैं…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम एजेंसियां)
अपडेटेड31 Jan 2026, 09:56 AM IST
सिल्वर में हुई मुनाफावसूली
सिल्वर में हुई मुनाफावसूली

Silver Rate Today India: सोने-चांदी के बाजार के लिए शुक्रवार काला अध्याय बन गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और सर्राफा बाजारों में ऐसा कोहराम मचा कि निवेशक सिर पकड़कर बैठे नजर आए। आमतौर पर सोने में गिरावट आती है, लेकिन इस बार चांदी ने कमान संभाली और एक ही दिन में 1 लाख रुपये की भारी छलांग नीचे लगा दी।

शुक्रवार को कितनी टूटी चांदी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के दाम में बीते गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। तेजी के दौर में भाव उछलकर लगभग 3,99,893 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए और इसी स्तर पर बाजार बंद हुआ। हालांकि, शुक्रवार को तस्वीर बिल्कुल बदल गई। वायदा कारोबार की समाप्ति पर 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव अचानक गिरकर 2,91,922 रुपये प्रति किलो पर आ गया।यानी महज एक दिन में चांदी की कीमत में करीब 1,07,971 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। इस तेज गिरावट को बाजार विशेषज्ञ ‘सिल्वर प्राइस क्रैश’ बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें | क्या आज शनिवार को दिल्ली-NCR में बैंक बंद हैं? घर से निकलने से पहले यहां जानिए

गोल्ड में भी भारी गिरावट

इसी तरह, सोने के वायदा भाव में भी गिरावट आई क्योंकि निवेशकों ने जिंस एक्सचेंज में भारी मुनाफावसूली की। इसके फरवरी माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 15,246 रुपये, या नौ प्रतिशत टूटकर 1,54,157 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।गुरुवार को, सोने की कीमत लगभग नौ प्रतिशत बढ़कर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई थी, जिसके बाद एमसीएक्स पर यह 1,69,403 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के जिंस विश्लेषक, मानव मोदी ने कहा कि चांदी और सोने की कीमतों ने आज सभी फॉर्मेट, 'मेगा' और 'मिनी' अनुबंधों में निचले सर्किट स्तर को छू लिया है।

यह भी पढ़ें | पैसा ही पैसा होगा! IPO मार्केट में बड़ा धमाका, SEBI ने 8 कंपनियों को दी हरी झंडी

उन्होंने कहा कि ये एक मजबूत मुनाफावसूली है जो हमने ऊपरी स्तर से देखी है, और ईटीएफ की कीमतें ...वायदा कारोबार में जो हम देख रहे हैं, उससे कहीं अधिक प्रतिशत नीचे हैं। घरेलू बाजारों में सोने और चांदी के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में 20 प्रतिशत तक की गिरावट आई है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

मार्केट एक्सपर्ट सुमित बगडिया ने कहा कि मौजूदा समय में चांदी में कम से कम 1 लाख तक का करेक्शन आना चाहिए। उनका मानना है कि जब तक चांदी का भाव 2.25 लाख से 2.50 लाख प्रति किलो के बीच नहीं आता, तब तक इसमें निवेश से बचना चाहिए। वहीं, सोने में निवेश करने के लिए सही स्तर 1.30 लाख से 1.25 लाख प्रति 10 ग्राम होना चाहिए। दूसरी ओर, मार्केट एक्सपर्ट आशू मदान ने निवेशकों को सलाह दी है कि जिस भाव पर अभी चांदी ट्रेड हो रही है, उस पर इसे बेच देना चाहिए। उन्होंने कहा कि निवेशकों को चांदी से 100% एग्जिट कर लेना चाहिए।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटSilver Price Crash: 1 दिन में ₹1 लाख टूटी चांदी, सोना भी फिसला... गोल्ड-सिल्वर हुआ क्रैश, अब क्या करें निवेशक?
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटSilver Price Crash: 1 दिन में ₹1 लाख टूटी चांदी, सोना भी फिसला... गोल्ड-सिल्वर हुआ क्रैश, अब क्या करें निवेशक?