Groww IPO GMP Today: 15% मुनाफा की ओर इशारा कर रहा GMP, 2.5 गुना से अधिक हुआ सब्सक्राइब

Groww IPO GMP Today: अनलिस्टेड मार्केट में ग्रो आईपीओ के शेयर पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं। शुक्रवार को यह अपने इश्यू प्राइस से 15 प्रतिशत प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। 

Shivam Shukla
अपडेटेड7 Nov 2025, 12:22 PM IST
ग्रो आईपीओ
ग्रो आईपीओ

Groww IPO GMP Today: ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेफॉर्म ग्रो (Groww) की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैरेज वेंचर्स लिमिटेड के आईपीओ में पैसा लगाने का आज आखिरी मौका है। यह आईपीओ शुक्रवार शाम 5 बजे बंद हो जाएगा, जबकि 4 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 95-100 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड सेट किया है और इसके माध्यम से 6632.20 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी की है। इस सार्वजनिक पेशकश के जरिए फ्रेश इक्विटी और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों इश्यू शामिल है।

दो हिस्सों में बंटा है आईपीओ

बिलियनब्रेन्स गैरेज वेंचर्स लिमिटेड अपने आईपीओ में 1060 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी करेगी, जबकि 5772.30 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। यह आईपीओ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों एक्सचेंजों पर लिस्ट होगा।

यह भी पढ़ें | ED ने रिलायंस पावर के फर्जी बैंक गारंटी मामले की तीसरी गिरफ्तारी

Groww IPO GMP Today

ग्रे मार्केट में Groww के शेयर अच्छे प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। शुक्रवार को Groww का GMP 15 रुपये था। यानी, इश्यू प्राइस के अपर प्राइस बैंड 100 रुपये के आधार पर इसकी लिस्टिंग 115 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है, जो 15 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पूरी तरह से मार्केट की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करता है और इसमें लगातार उतार-चढ़ाव देखा जाता है।

यह भी पढ़ें | Studds Accessories के शेयरों ने दी कमजोर लिस्टिंग, निवेशकों को 3.4% का नुकसान

निवेशकों की ओर से सुस्त रिस्पॉन्स

बता दें कि ग्रो आईपीओ को सब्सक्रिप्शन के तीसरे दिन यानी शुक्रवार सुबह 11:39 बजे तक 2.64 गुना सब्सक्राइब किया गया। रिटेल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी में अब तक 6.65 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने 4.69 गुना बोली लगाई। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का सेगमेंट अभी 0.31 गुना ही भरा है। आमतौर पर QIB आखिरी दिन एक्टिव होते हैं। मार्केट एनालिस्टों का मानना है कि आखिरी घंटों में सब्सक्रिप्शन में तेजी आ सकती है। पिछले कुछ बड़े आईपीओ में यही पैटर्न देखा गया है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटGroww IPO GMP Today: 15% मुनाफा की ओर इशारा कर रहा GMP, 2.5 गुना से अधिक हुआ सब्सक्राइब
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटGroww IPO GMP Today: 15% मुनाफा की ओर इशारा कर रहा GMP, 2.5 गुना से अधिक हुआ सब्सक्राइब