Gujarat Kidney IPO Day 3: आज निवेश का आखिरी मौका, दांव लगाने से पहले जरूर चेक कर लें GMP

Gujarat Kidney IPO Day 3: गुजरात किडनी आईपीओ में बुधवार को आखिरी दिन के लिए बोली लगाई जा रही है। इस आईपीओ के जीएमपी में आज गिरावट देखने को मिली है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड24 Dec 2025, 09:51 AM IST
Gujarat Kidney IPO Day 3
Gujarat Kidney IPO Day 3

Gujarat Kidney IPO Day 3 GMP Today: हेल्थकेयर सेक्टर की उभरती कंपनी गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेसलिस्ट के आईपीओ में निवेश का आज आखिरी मौका है। यह आईपीओ सोमवार, 22 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जबकि 24 दिसंबर को बंद हो रहा है। इसमें निवेशकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। गुजरात किडनी आईपीओ के शुरुआती दो दिनों में कुल 2.72 गुना सब्सक्राइब मिला। रिटेल कैटेगरी में 10.70 गुना भरा। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) का हिस्सा 2.97 गुना सब्सक्राइब हुआ है। हालांकि, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) सेगमेंट में मात्र 0.34 गुना बुक हुआ। कंपनी को अब तक कुल 1.32 करोड़ शेयरों के मुकाबले 3.59 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिल चुके हैं।

लिस्टिंग से पहले GMP में गिरावट

गुजरात किडनी आईपीओ के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) की बात करें, तो यह आज 2.5 रुपये चल रहा है, जबकि पिछले मंगलवार को 3.5 रुपये था। यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम में गिरावट आई है। इसका मतलब कि आईपीओ के शेयर 114 रुपये के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले 116.5 रुपये के स्तर पर लिस्ट हो सकते हैं, जो 2.19 प्रतिशत के प्रीमियम को दिखाता है।

यह भी पढ़ें | क्या आपने भारत से US स्टॉक्स में किया है इन्वेस्ट? जानें कैसे फाइल करें ITR

इन जगहों पर खर्च होगा पैसा

बता दें कि यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इक्विटी इश्यू है। इसके माध्यम से कंपनी 250.80 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। इसमें 2.20 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी ने बताया कि आईपीओ से आने वाली फंडिंग का इस्तेमाल वडोदरा में एक नया अस्पताल बनाने के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही मॉडर्न हेल्थ सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए 6.82 करोड़ की लागत से रोबोटिक उपकरण खरीदे जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी अपने ऊपर बकाया 1.20 करोड़ रुपये का कर्ज भी चुकाएगी।

गुजरात किडनी आईपीओ अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट

मालूम हो कि शेयरों के अलॉटमेंट का शुक्रवार, 26 दिसंबर को फाइनल होने की उम्मीद है। वहीं, सोमवार, 29 दिसंबर को सफल बोलीदाताओं के डीमैट खाते में शेयर जमा कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही इसी दिन असफल बोलीदाताओं का पैसा वापस किया जाएगा। इसके बाद मंगलवार, 30 दिसंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इसके शेयर लिस्ट होंगे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटGujarat Kidney IPO Day 3: आज निवेश का आखिरी मौका, दांव लगाने से पहले जरूर चेक कर लें GMP
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटGujarat Kidney IPO Day 3: आज निवेश का आखिरी मौका, दांव लगाने से पहले जरूर चेक कर लें GMP