Gujarat Kidney के शेयरों ने की दमदार शुरुआत, निवेशकों को मिला 6% का लिस्टिंग गेन

Gujarat Kidney Share Listing: मंगलवार को शेयर बाजार में गुजरात किडनी के शेयर लिस्ट हो चुके हैं। इन्होंने 6 प्रतिशत प्रीमियम गेन के साथ डेब्यू किया। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड30 Dec 2025, 10:22 AM IST
Gujarat Kidney
Gujarat Kidney

Gujarat Kidney Listing Share Price: गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी के शेयरों ने साल की आखिरी मेनबोर्ड लिस्टिंग में दमदार शुरुआत की। मंगलवार यानी 30 दिसंबर को दलाल स्ट्रीट पर कंपनी के शेयर अच्छे प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर गुजरात किडनी का शेयर 120.75 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो आईपीओ प्राइस 114 रुपये से लगभग 6.75 रुपये या 5.92 फीसदी ज्यादा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर यह 120 रुपये पर खुला, यानी 6 रुपये या 5.26 फीसदी का प्रीमियम के साथ लिस्टिंग हुई।

Gujarat Kidney GMP Today

शेयर बाजार में लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में कंपनी के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) केवल 1.5 रुपये था। इस आधार पर 1.32 फीसदी की बढ़त की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन असल लिस्टिंग इससे अधिक पर हुई है और निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिला है। बता दें कि यह साल 2025 की आखिरी मेनबोर्ड आईपीओ लिस्टिंग थी।

5.21 गुना मिला था सब्सक्रिप्शन

इस आईपीओ को निवेशकों की तरफ से 5.21 गुना बुक किया गया। निवेशकों ने 1,32,26,880 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 6,89,69,088 शेयरों के लिए बोली लगाई थी। रिटेल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी में 19.04 गुना बुक हुआ, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी में 5.73 सब्सक्रिप्शन मिला। इसके अलावा, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) सेगमेंट में 1.06 गुना बोलियां लगाई गईं।

यह भी पढ़ें | Gold Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी, गिरावट के बाद टूट खरीदार

इन जगहों पर खर्च होगा पैसा

बता दें कि कंपनी ने आईपीओ के लिए शेयरों की कीमत 108 रुपये से 114 रुपये प्रति शेयर तय की थी। वहीं, निवेश के लिए कम से कम 128 शेयरों के लिए बोली लगानी अनिवार्य थी। कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, पब्लिक इश्यू से जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल मुख्य रूप से विस्तार के लिए खर्च होगा। कंपनी अहमदाबाद में पारेख्स हॉस्पिटल को खरीदने की योजना बना रही है। इसके अलावा,पहले से खरीदे गए अश्विनी मेडिकल सेंटर की बाकी कीमत का कुछ हिस्सा चुकाने में भी ये पैसे लगेंगे। साथ ही, वडोदरा में एक नया हॉस्पिटल बनाने के लिए कैपिटल खर्च, वहां रोबोटिक्स उपकरण खरीदने और कंपनी के कुछ कर्ज चुकाने में भी इस फंड का इस्तेमाल किया जाएगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटGujarat Kidney के शेयरों ने की दमदार शुरुआत, निवेशकों को मिला 6% का लिस्टिंग गेन
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटGujarat Kidney के शेयरों ने की दमदार शुरुआत, निवेशकों को मिला 6% का लिस्टिंग गेन