
Top Stock to Buy| Happiest Minds Technologies Target Price: शेयर बाजार में अस्थिरता के बीच निवेशक सही मौके के तलाश में हैं। वहीं, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद एक्सपर्ट्स कई चुनिंदा शेयरों पर अपनी कवरेज कर रहे हैं और इन स्टॉक्स को खरीदने की सलाह दे रहे हैं। इसी कड़ी में आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनी हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज (Happiest Minds Technologies) के स्थिर प्रदर्शन और AI आधारित रणनीतिक बदलाव को देखते हुए ब्रोकरेज ने इसमें BUY रेटिंग दी है।
वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज का नेट प्रॉफिट 15.12 प्रतिशत बढ़ाकर 62.19 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। कंपनी ने एक साल पहले की इसी तिमाही में 54.02 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 12.5 प्रतिशत बढ़कर 645.43 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 573.57 करोड़ रुपये थी। वहीं, तिमाही आधार पर नेट प्रॉफिट 8 प्रतिशत गिरा है, जबकि रेवेन्यू 2.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस तिमाही के नतीजों में कंपनी को आईटीसी इंफोटेक के साथ प्रस्तावित मर्जर के लिए 3.98 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च भी शामिल है।
आईटीसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी आईटीसी इंफोटेक का हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज के साथ मर्जर होना है। इससे एक AI-फर्स्ट कंपनी बनेगी, जिसका कारोबार वित्त वर्ष 2028 तक एक अरब डॉलर तक पहुंचने का टार्गेट है। मर्जर से पहले आईटीसी इंफोटेक, हैप्पीएस्ट माइंड्स के प्रमोटर अशोक सूता और अशोक सूता मेडिकल रिसर्च एलएलपी से कंपनी में 22.10 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके बाद हैप्पीएस्ट माइंड्स का आईटीसी इंफोटेक में मर्जर हो जाएगा।
ब्रोकरेज फर्म चॉइस इक्विटीज ने इस स्टॉक को Buy रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके लिए 375 रुपये का टार्गेट सेट किया है। कंपनी ने अनपी हालिया रिपोर्ट में कहा, "हमारी उम्मीद इसलिए मजबूत है क्योंकि कंपनी के मैनेजमेंट ने फिर से पुष्टि की है कि वित्त वर्ष 2027 के अंत तक 12.5 प्रतिशत की ग्रोथ रहेगी। हमारा अपना अनुमान करीब 11.5 प्रतिशत का है, इसलिए यह आंकड़ा करीब और मिड टर्म की ग्रोथ को लेकर काफी राहत देता है। एक्सपर्ट्स ने आगे कहा कि अभी कंपनी का वैल्यूएशन वित्त वर्ष 2028-29 की औसत कमाई के 18 गुना पर है। इस स्तर पर जोखिम और फायदे का संतुलन अच्छा दिख रहा है।"
बता दें कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर बुधवार को हैप्पीएस्ट माइंड्स के शेयर कामकाज के लिए 311.25 रुपये के भाव पर खुले और 0.79 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 313.70 रुपये के लेवल पर बंद हुए।
Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।
राजस्थान पत्रिका से शुरू हुआ शिवम शुक्ला का पत्रकारिता का कारवां आज मिंट हिंदी तक पहुंच चुका है। बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर, शिवम शेयर बाजार, इकोनॉमी और कॉर्पोरेट वर्ल्ड की जटिलताओं को सरल भाषा में आम पाठकों तक पहुंचाते हैं। डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों का अनुभव रखने वाले शिवम को आंकड़ों के पीछे छिपी असली खबर खोजने और फाइनेंशियल ट्रेंड्स को डिकोड करने का जुनून है। शिवम का स्पेशलाइजेशन स्टॉक मार्केट, SEBI व RBI की पॉलिसी, केंद्रीय बजट और क्रिप्टो-करेंसी जैसे व्यापक विषयों पर है। इसके साथ ही, वे पर्सनल फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी खबरों के जरिए पाठकों को स्मार्ट फाइनेंशियल फैसले लेने के लिए सशक्त बनाते हैं। मिंट से पहले, शिवम इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों का हिस्सा रह चुके हैं। बिजनेस जर्नलिज्म के अलावा, जियो-पॉलिटिकल घटनाक्रमों और राजनीति पर भी उनकी गहरी पकड़ है। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले शिवम ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और UPRTOU मास्टर इन जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.