₹50 से सस्ता यह स्मॉल-कैप शेयर सोमवार को बाजार में मचा सकता है हलचल, NHAI से मिला करोड़ों का बड़ा प्रोजेक्ट

Hazoor Multi Projects Share Price: हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स को NHAI से टोल टैक्स कलेक्शन के लिए बड़ा ऑर्डर मिला है। हालिया तिमाही नतीजों और बिकवाली के दबाव के बीच सोमवार को इस स्मॉल-कैप शेयर में हलचल की संभावना है।

Shivam Shukla
पब्लिश्ड16 Aug 2026, 05:34 PM IST
Penny Stock Hazoor Multi Projects:  <span class='webrupee'>₹</span>50 से सस्ता यह स्मॉल-कैप शेयर सोमवार को बाजार में मचा सकता है हलचल
Penny Stock Hazoor Multi Projects: ₹50 से सस्ता यह स्मॉल-कैप शेयर सोमवार को बाजार में मचा सकता है हलचल

Hazoor Multi Projects Share Price: शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की फेमस कंपनी हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स (Hazoor Multi Projects) में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। लंबे समय से बिकवाली के दबाव में चल रहे इस पैनी स्टॉक को लेकर एक बड़ी और पॉजिटिव खबर सामने आई है। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने कंपनी को एक अहम प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी सौंपी है। शुक्रवार को BSE पर यह शेयर 3.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20.85 रुपये पर बंद हुआ था, लेकिन नए ऑर्डर के दम पर सोमवार को इसमें तेजी आने की पूरी उम्मीद है।

NHAI से मिला ₹28.47 करोड़ का नया कॉन्ट्रैक्ट

हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स ने 15 अगस्त को एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए बाजार को जानकारी दी कि NHAI से उसे लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) हासिल हुआ है। यह अवार्ड 14 अगस्त को जारी किया गया था। कंपनी ने ई-टेंडरिंग के तहत प्रतिस्पर्धी बोली में यह सफलता हासिल की है। इस पूरे प्रोजेक्ट का कुल साइज 28.47 करोड़ रुपये है।

इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी झारखंड राज्य में नेशनल हाईवे-31 (NH-31) के चार-लेन सेगमेंट किमी 0.000 से किमी 27.500 पर स्थित मदनगुंडी फीस प्लाजा किमी 12.300 पर यूजर फीस यानी टोल टैक्स वसूलने का काम करेगी। इसके साथ ही, कॉन्ट्रैक्ट में आसपास के टॉयलेट ब्लॉक्स का रखरखाव और जरूरी सामानों की सप्लाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी शामिल है।

यह भी पढ़ें | सिर्फ 1,000 रुपये महीने से बन सकता है 1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड

हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स Q1 नतीजे (Hazoor Multi Projects Q1 Results)

अगर इसके चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों की बात करें, तो जून 2026 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 4.6 प्रतिशत बढ़कर 10,367.04 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 9,916.22 करोड़ रुपये था। हालांकि, स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट (PAT) 59 प्रतिशत गिरकर 460.03 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में 10.8 प्रतिशत की अच्छी बढ़त दर्ज की गई और यह 11,966.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। दूसरी तरफ, कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में भारी गिरावट आई और यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 21,033 करोड़ रुपये से 99 प्रतिशत टूटकर 210.33 करोड़ रुपये पर आ गया।

यह भी पढ़ें | FPI Investment: भारतीय शेयरों में FPI की जोरदार वापसी

लॉन्ग टर्म में 15,900% का रिटर्न

बता दें कि पिछले कुछ समय से हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयरों में लगातार गिरावट का सामना कर रहे हैं। यह शेयर बीते एक हफ्ते में 7.58 प्रतिशत और एक महीने में 12 प्रतिशत टूट चुका है। अगर पिछले छह महीनों की बात करें, तो इसमें 40 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई है, जबकि पिछले एक साल में निवेशकों को 52 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। इस साल अब तक (YTD) यह शेयर 43 प्रतिशत नीचे आ चुका है। इसके बावजूद, लॉन्ग टर्म में इस स्मॉल-कैप शेयर का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। इस स्टॉक ने पांच सालों में 1,071 प्रतिशत और दस सालों में 15,900 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न देकर अपने पुराने निवेशकों को मालामाल किया है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केट ₹50 से सस्ता यह स्मॉल-कैप शेयर सोमवार को बाजार में मचा सकता है हलचल, NHAI से मिला करोड़ों का बड़ा प्रोजेक्ट
More