HCL Tech Q2 Results Today: नतीजों के साथ फिर मिलेगा डिविडेंड का तोहफा? जानिए यील्ड और रिकॉर्ड डेट

HCL Tech Q2 Results Today: एचसीएल टेक आज बाजार बंद होने के बाद Q2 नतीजे जारी करेगी। नतीजों से पहले कंपनी के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई है। वित्तीय परिणामों के साथ बोर्ड अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान कर सकता है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड12 Oct 2026, 03:22 PM IST
HCL Tech Q2 Results Today: नतीजों के साथ फिर मिलेगा डिविडेंड का तोहफा? (AI-Image)
HCL Tech Q2 Results Today: नतीजों के साथ फिर मिलेगा डिविडेंड का तोहफा? (AI-Image)

HCL Tech Q2 Results Today: देश की दिग्गज IT कंपनी HCL Tech आज वित्तीय वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के लिए अपना फाइनेंशियल रिजल्ट पेश करने जा रही है। कंपनी शेयर बाजार बंद होने के बाद अपने वित्तीय परिणाम घोषित करेगी। नतीजे पेश होने से पहले एचसीएल टेक के शेयरों में तेजी दर्ज की जा रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर इसके शेयर 1,223.10 रुपये के भाव पर कामकाज के लिए खुले, जबकि शुक्रवार को 1216.70 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। वहीं, इंट्राडे में 1.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,236.80 रुपये के लेवल पर पहुंच गए।

क्या डिविडेंड का मिला तोहफा?

आज कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स सितंबर 2026 तिमाही के नतीजों के साथ अपने निवेशकों के लिए तोहफे का भी ऐलान कर सकती है। इसके साथ ही रिकॉर्ड डेट भी घोषित की जा सकती है। अगर कंपनी आज किसी डिविडेंड विचार करती है, तो वजह फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए तीसरा अंतरिम डिविडेंड होगा। इससे पहले कंपनी दो अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। इनकी कुल रकम 36 रुपये प्रति शेयर है। अप्रैल में चौथी तिमाही के परिणाम के साथ कंपनी ने अपना पहला डिविडेंड 24 रुपये का प्रति शेयर घोषित किया था, जबकि जुलाई में दूसरा डिविडेंड 12 रुपये प्रति शेयर का घोषित किया गया था।

HCL Tech डिविडेंड यील्ड

इसके अलावा, HCL Tech ने फाइनेंशियल ईयर 2026 में 54 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। इससे पहले फाइनेंशियल ईयर 2025 में कंपनी ने 60 रुपये प्रति शेयर का एनुअल डिविडेंड दिया था, जबकि फाइनेंशियल ईयर 2024 में 52 रुपये का लाभांश जारी किया था। SBI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का डिविडेंड यील्ड फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में 4.1 प्रतिशत, फाइनेंशियल ईयर2024- 25 में 4.6 प्रतिशत और फाइनेंशियल ईयर 2023- 24 में 4.0 प्रतिशत रहा है।

एचसीएल टेक डिविडेंड हिस्ट्री

क्र.विवरणरिकॉर्ड डेट
1अंतरिम डिविडेंड ₹1828 अप्रैल 2023
2अंतरिम डिविडेंड ₹1020 जुलाई 2023
3अंतरिम डिविडेंड ₹1220 अक्टूबर 2023
4अंतरिम डिविडेंड ₹1220 जनवरी 2024
5अंतरिम डिविडेंड ₹187 मई 2024
6अंतरिम डिविडेंड ₹1223 जुलाई 2024
7अंतरिम डिविडेंड ₹1222 अक्टूबर 2024
8अंतरिम डिविडेंड ₹1217 जनवरी 2025
9विशेष डिविडेंड ₹617 जनवरी 2025
10अंतरिम डिविडेंड ₹1828 अप्रैल 2025
11अंतरिम डिविडेंड ₹1218 जुलाई 2025
12अंतरिम डिविडेंड ₹1217 अक्टूबर 2025
13अंतरिम डिविडेंड ₹1217 जनवरी 2026
14अंतरिम डिविडेंड ₹2425 अप्रैल 2026
15अंतरिम डिविडेंड ₹1217 जुलाई 2026

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटHCL Tech Q2 Results Today: नतीजों के साथ फिर मिलेगा डिविडेंड का तोहफा? जानिए यील्ड और रिकॉर्ड डेट
More