ICICI Bank के बाद अब HDFC Bank ने दिया बड़ा झटका, सेविंग अकाउंट में इतनी रकम रखना जरूरी

HDFC Bank Minimum Balance Limit Hike: HDFC Bank के सेविंग अकाउंट में खाताधारकों को कम से कम 25000 रुपये रखना अनिवार्य है। अगर खाते में मौजूद रकम इससे कम होती है, तो जुर्माना वसूला जाएगा।

Shivam Shukla
पब्लिश्ड13 Aug 2025, 12:20 PM IST
एचडीएफसी बैंक ने सेविंग अकाउंट के लिए बढ़ाई मिनिमम बैलेंस की लिमिट
एचडीएफसी बैंक ने सेविंग अकाउंट के लिए बढ़ाई मिनिमम बैलेंस की लिमिट

HDFC Bank Minimum Balance for Savings Account: आईसीआईसीआईसी बैंक के बाद अब देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank ने अपने खाताधारकों को बड़ा झटका दिया है। एचडीएफसी बैंक ने सेविंग अकाउंट के लिए मिनिमम बैंलेंस लिमिट को बढ़ा दिया है। निजी बैंक के इस फैसले से लाखों खाताधारक प्रभावित होंगे। नए नियम के मुताबिक, अब HDFC Bank के सेविंग अकाउंट में खाताधारकों को कम से कम 25000 रुपये रखना अनिवार्य है। अगर खाते में मौजूद रकम इससे कम होती है, तो जुर्माना वसूला जाएगा। यह नियम 1 अगस्त 2025 से लागू हो चुका है। ऐसे में जो ग्राहक 1 अगस्त या उसके बाद अपना खाता खोलेंगे, उनपर ये नियम प्रभावी होगा।

मेट्रो और अर्बन शहरों में प्रभाव हो चुका है नियम

एचडीएफसी बैंक का नया नियम सभी मेट्रो और अर्बन सिटीज में प्रभावी हो चुका है। इससे पहले HDFC Bank के सेविंग अकाउंट में कम से कम 10000 रुपये की रकम हमेशा रखना अनिवार्य था। लेकिन बैंक ने अब सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस लिमिट में बढ़ोतरी कर दी है।

ICICI Bank ने भी बढ़ाया MBR

इससे पहले, देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक ICICI Bank ने सेविंग अकाउंट पर मिनिमम बैलेंस की लिमिट में बढ़ोतरी की थी। आईसीआईसीआई बैंक ने 1 अगस्त या इसके बाद खुलने वाले बचत खाता पर 50,000 रुपये प्रति माह का न्यूनतम राशि की अनिवार्यता लागू की थी। यह नियम सभी मेट्रो और अर्नब रीजन के ब्रांचों में लागू हो चुका है। इससे पहले, ICICI Bank की सेविंग अकाउंट पर मिनिमम बैलेंस रिक्वायरमेंट (MBR) 10,000 प्रति महीना थी।

यह भी पढ़ें | सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, इन वजहों से आई तेजी, जानें आज का ताजा रेट

अर्ध शहरी और ग्रामीण शाखाओं के लिए ये नियम

वहीं, सेमी-अर्बन सिटीज की ब्रांचों के लिए ICICI Bank के सेविंग अकाउंट पर भी मिनिमम बैलेंस रिक्वायरमेंट (MBR) में बढ़ोतरी हुई है। बैंक ने इन इलाकों के लिए न्यूनतम रकम की जरूरत को 5000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह कर दिया है। इसके अलावा, ग्रामीण इलाकों की शाखाओं के लिए बचत खाते पर न्यूनतम राशि की जरूरत को 5000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीICICI Bank के बाद अब HDFC Bank ने दिया बड़ा झटका, सेविंग अकाउंट में इतनी रकम रखना जरूरी
More
बिजनेस न्यूज़मनीICICI Bank के बाद अब HDFC Bank ने दिया बड़ा झटका, सेविंग अकाउंट में इतनी रकम रखना जरूरी