
HDFC Bank Share Price Analysis: देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक HDFC Bank पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बना हुआ है। इसके पीछे की वजह बैंक के पूर्व पार्ट-टाइम चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती का इस्ती है। अतानु चक्रवर्ती एथिक्स पर सवाल खड़े करते हुए बीते 18 मार्च को तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ दिया था। इस घटनाक्रम के बाद HDFC Bank के निवेशकों के बीच हड़कंप मच गया और शेयरों में जोरदार बिकवाली शुरू हो गई। हाालंकि, भारतीय रिजर्व बैंक ने साफ किया कि HDFC Bank वित्तीय रूप से पूरी तरह मजबूत है और उसके संचालन में कोई समस्या नहीं है।
इन घटनाक्रमों के बीच कई ब्रोकरेज फर्म और मार्केट एनालिस्ट ने HDFC Bank पर अपनी कवरेज शुरू कर दी है। जेएम फाइनेंशियल ने फिलहाल इसमें निवेश से बचने की सलाह दी है। उनका कहना है कि मौजूदा समय में फंडामेंटल से ज्यादा सेंटीमेंट और गवर्नेंस की चर्चा बाजार पर हावी है। ऐसे में निवेशकों को वेट एंड वॉच की स्ट्रैटजी अपनानी चाहिए। ब्रोकरेज ने कहा कि शॉर्ट-टर्म में स्टॉक पर दबाव बना रह सकता है।
वहीं, Macquarie ने HDFC Bank को अपनी टॉप Buy लिस्ट से हटा दिया है। ब्रोकरेज ने हालिया घटनाक्रम के बाद यह फैसला लिया। मैक्वेरी के एनालिस्ट सुरेश गणपति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आने वाले कुछ सHDFC Bank:मय तक शेयर में कमजोरी बनी रह सकती है। उन्होंने आगे कहा कि बैंक के फंडामेंटल्स अभी भी मजबूत हैं, ROA अच्छा है, लेकिन इस वक्त गवर्नेंस को लेकर जो सवाल उठ रहे हैं, वो शेयर पर भारी पड़ेंगे।
HDFC Bank के शेयर प्रदर्शन की बात करें, तो पिछले पांच सालों में जहां निफ्टी-50 ने निवेशकों को 60% से ज्यादा का रिटर्न दिया है, वहीं प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक ने लगभग 6% का रिटर्न दिया है। इन पांच सालों के दौरान बैंक ने अपने निवेशकों को 6 बार डिविडेंड और एक बार बोनस शेयर भी जारी किया है।
| विवरण | रिकॉर्ड डेट | एक्स-डेट |
|---|---|---|
| 1:1 बोनस शेयर | 26 अगस्त 2025 | 26 अगस्त 2025 |
| स्पेशल डिविडेंड - ₹5 प्रति शेयर | 25 जुलाई 2025 | 25 जुलाई 2025 |
| डिविडेंड - ₹22 प्रति शेयर | 27 जून 2025 | 27 जून 2025 |
| डिविडेंड - ₹19.50 प्रति शेयर | 10 मई 2024 | 10 मई 2024 |
| डिविडेंड - ₹19 प्रति शेयर | 16 मई 2023 | 16 मई 2023 |
| डिविडेंड - ₹15.50 प्रति शेयर | 12 मई 2022 | 13 मई 2022 |
| डिविडेंड - ₹6.50 प्रति शेयर | 29 जून 2021 | 29 जून 2021 |
30 मार्च 2021 को HDFC Bank का शेयर प्राइस 1548 रुपये था, वहीं, आज 782 रुपये है। अगर किसी निवेशक ने 30 मार्च 2021 को HDFC Bank के 100 शेयर 1548 रुपये के भाव पर खरीदे होते, तो उसका कुल निवेश 1,54,800 रुपये होता। अगस्त 2025 में 1:1 बोनस मिलने के बाद आज उसके पास 200 शेयर हैं। ऐसे में 782 रुपये के मौजूदा भाव पर इन शेयरों की कुल वैल्यू 1,56,400 रुपये है। यानी इन पांच सालों के दौरान निवेश वैल्यू केवल 1600 रुपये बढ़ी है।
एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भले ही मामूली उछाल आया हो, लेकिन प्राइवेट बैंक ने इन 5 सालों में 6 बार डिविडेंड जारी किया है, जिसकी टोटल वैल्यू 87.50 रुपये है। इसका मतलब है कि 100 शेयरों पर निवेशकों को 8,750 रुपये का लाभांश मिला है। अगर हम आज के शेयर वैल्यू 1,56,400 रुपये और डिविडेंड 8,750 रुपये को जोड़ दें तो, कुल कॉर्पस 1,65,150 रुपये बनता है। वहीं, अगर इसी 1,54,800 रुपये को किसी साधारण 7% सालाना ब्याज वाली FD में रखा गया होता, तो कंपाउंडिंग के साथ 5 साल में यह रकम बढ़कर 2,17,117 रुपये हो जाती। यानी HDFC Bank में निवेश और FD में निवेश के बीच कुल 51967 रुपये का बड़ा अंतर है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.