बैंकिंग सेक्टर की कंपनियों ने सोमवार को कमाल कर दिया। निवेशक बैंकिंग शेयरों पर जमकर पैसे लगा रहे हैं जिस कारण सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों जगहों पर बैंकिंग सेक्टर के सूचकांक में डेढ़ प्रतिशत से ज्यादा का उछाला आया। इस कारण निफ्टी बैंक और बैंकेक्स ने 52 हफ्ते की सबसे लंबी छलांग लगा डाली। निफ्टी बैंक इंडेक्स आज 54,891.25 अंक पर खुला जो 52 हफ्ते के पिछले उच्चतम स्तर 54,467.35 से 423.90 अंक ऊपर है। सुबह करीब 10.52 बजे निफ्टी बैंक इंडेक्स 1.63% की तेजी के साथ 55,174.70 पर था जबकि उसने इस वक्त तक 55,291.05 का उच्चतम स्तर छू लिया था।
आज बैंकिंग शेयर बमबम
उधर, बीएसई पर बैंकिंग शेयरों का सेक्टोरल इंडेक्स बैंकेक्स सोमवार को 62,992.74 पर खुला जो पिछले 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर 63,442.40 को पार कर 63,474.32 अंक पर पहुंच गया। बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल इंडसइंड बैंक ने पाई जो 5.47% (43.50 अंक) की मजबूती के साथ 838.20 पर पहुंच गया।
तीन शेयरों ने बनाए 52 हफ्ते के रिकॉर्ड
वहीं,आईसीआईसीआई बैंक (0.63%) और एचडीएफसी बैंक (0.96%) ने भी 52 हफ्ते का रिकॉर्ड बनाए। इस लिस्ट में कोटकल बैंक ने भी अपना नाम जोड़ा और उसने 2,216.90 का नया स्तार हासिल किया जो बीते 52 हफ्ते में सबसे ज्यादा है।
इन शेयरों में भी बंपर तेजी
इंडसइंड बैंक के साथ आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (4.76%), यस बैंक (4.75%), ऐक्सिस बैंक (3.49%), फेडरल बैंक (3.18%), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (3%), फेडरल बैंक (2.96%), केनरा बैंक (2.67%) और पीएनबी (2.45%) ने आज के कारोबार में जबर्दस्त उछाल हासिल किए।
शेयर बाजार में बरकरार है बहार
सुबह करीब 11.05 बजे तक सेंसेक्स ने करीब 2% जबकि निफ्टी ने करीब 1% की तेजी हासिल की हुई थी। सेंसेक्स 1.92% (1193.13 अंक) उछलकर 63,486.40 जबकि जबकि निफ्टी 1.02% (242.85 अंक) के साथ 24,094.50 के स्तर पर था। निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी मीडिया को छोड़कर सारे सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में थे। निफ्टी पर एक भी थिमेटिक इंडेक्स लाल निशान में नहीं था, सभी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।