बाजार में हाहाकार के बीच इन 2 शेयरों ने मचाया गदर, 14% की तूफानी तेजी देख निवेशक हैरान, क्या आपके पास हैं?

HEG, Graphite India Share Price:  शेयर बाजार में हाहाकार के बीच HEG और Graphite India के बंपर उछाल दर्ज किए हैं। दिन के कारोबार के दौरान इनके शेयर 14% तक चढ़े गए।  

Shivam Shukla
अपडेटेड27 Mar 2026, 01:35 PM IST
बाजार में चौतरफा बिकवाली के बीच HEG और Graphite India में तूफानी तेजी
बाजार में चौतरफा बिकवाली के बीच HEG और Graphite India में तूफानी तेजी

HEG, Graphite India Share Price: शेयर मार्केट शुक्रवार को क्रैश हो गया। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच आज सेंसेक्स 1300 अंक फिसल गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स में भी 1.5% की भारी गिरावट आई है। बाजार में चौतरफा बिकवाली हो रही है। इसी बीच, ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड बनाने वाली दो दिग्गज कंपनियों के शेयरों में बंपर उछाल आया है। व्यापक बाजार में बिकवाली के बीच निवेशक इन दोनों कंपनियों के शेयरों को जमकर खरीद रहे हैं। दरअसल, हम HEG और ग्रेफाइट इंडिया के शेयरों की बात कर रहे हैं। इनमें 14% तक की जबरदस्त तेजी देखी गई।

इस वजह से शेयरों में आया जोरदार उछाल

HEG और ग्रेफाइट इंडिया के शेयरों में उछाल के पीछे की मुख्य वजह एक अमेरिकी कंपनी की तरफ से कीमतों में की गई भारी बढ़ोतरी है। अमेरिकी दिग्गज कंपनी ग्राफटेक इंटरनेशनल (GrafTech International) ने अपने ग्राहकों को बताया है कि वह ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड की कीमतों में $600 से $1,200 प्रति टन तक का इजाफा करने जा रही है। यह बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इस खबर के आने के बाद ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड बनाने वाली HEG और ग्रेफाइड इंडिया के शेयरों में बायर्स एक्टिव हो गए। शुक्रवार को HEG के शेयर 14% से अधिक उछलकर 574 रुपये पर पहुंच गए, जबकि ग्रेफाइट इंडिया के शेयरों में लगभग 11% की तेजी आई और यह 659.85 रुपये के स्तर पर कारोबार करते दिखा।

यह भी पढ़ें | Silver Rate Today: चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, एक झटके में ₹8000 हुई महंगी

क्यों बढ़ाई गईं कीमतें?

बता दें कि पिछले तीन सालों से ग्रेफाइड इलेक्ट्रोड की कीमतें ग्लोबल लेवल पर काफी कम थीं। ग्राफटेक के मुताबिक, पुरानी कीमतें इतनी कम थीं कि उनसे भविष्य के निवेश और परिचालन को जारी रखना मुश्किल हो रहा था। कंपनी के CEO टिमोथी फ्लैनगन ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, ऊर्जा लागत और लॉजिस्टिक्स खर्चों ने उन पर भारी दबाव डाला है। जियो-पॉलिटिकल अनिश्चितता की वजह से इनपुट कॉस्ट में काफी बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मानना है कि लंबे समय तक कम कीमतों का दबाव झेलने के बाद अब कीमतों को रीसेट करना जरूरी हो गया है।

यह भी पढ़ें | Gold Rate Today: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोने के भाव में उछाल

ब्रोकरेज ने कही ये बात

ICICI सिक्योरिटीज ने कहा, “यह फैसला घरेलू उत्पादकों के लिए संजीवनी से कम नहीं है। भारतीय कंपनियां भी पिछले कुछ समय से ग्लोबल लेवल पर कम कीमतों के कारण प्रॉफिबिलिटी के संकट से जूझ रही थीं। बाजार अब इस बात पर नजर गड़ाए हुए है कि HEG और ग्रेफाइट इंडिया के मैनेजमेंट इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। इसके साथ ही वे अपनी कीमतों में कितनी बढ़ोतरी करते हैं।”

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटबाजार में हाहाकार के बीच इन 2 शेयरों ने मचाया गदर, 14% की तूफानी तेजी देख निवेशक हैरान, क्या आपके पास हैं?
More