Highways Infrastructure IPO: हाईवे इन्फ्रास्ट्र्क्चर लिमिटेड के आईपीओ को पहले दिन निवेशकों का भरपूर समर्थन मिला। इसके साथ ही ग्रे मार्केट में भी शेयरों की कीमत अच्छे प्रीमियम पर रही। यह IPO मंगलवार, 5 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, जबकि 7 अगस्त तक निवेशक बोली लगा सकते हैं। यानी निवेश करने के लिए अभी भी दो दिन का समय बचा हुआ है।
पहले दिन 27 गुना मिला सब्सक्रिप्शन
इस IPO में 1.60 करोड़ शेयरों के ऑफर के मुकाबले 43.38 करोड़ शेयरों के लिए अप्लाई किया गया। यह इश्यू 27.04 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी में 28.69 गुना बोलियां मिलीं, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) सेगमेंट 33.45 गुना भरा। इसके अलावा, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 4.92 गुना सब्सक्राइब हुआ। इस डेटा से पता चलता है कि निवेशकों के बीच आईपीओ को लेकर काफी उत्साह है।
57% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे शेयर
अगर हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर के GMP की बात करें, इस समय 40 रुपये पर स्थिर है। यानी, इश्यू प्राइस 70 रुपये से 40 रुपये अधिक प्रीमियम पर शेयर ट्रेड कर रहे हैं। ऐसे में शेयरों की लिस्टिंग 110 रुपये के आसपास हो सकती है, जो 57 फीसदी से अधिक प्रीमियम दर्शाता है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में उतार-चढ़ाव होता रहता है। यह पूरी तरह से मार्केट की स्थिति पर निर्भर करता है।
कम से कम इतने रुपये करने होंगे निवेश
कंपनी ने इस IPO के जरिए 130 करोड़ जुटाने की योजना बनाई है। इसमें 97.5 करोड़ का फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 32.5 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। शेयरों का प्राइस बैंड 65 से 70 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। निवेशकों को कम से कम 211 शेयरों का एक लॉट खरीदना होगा, जबकि 211 के गुणज में अधिक शेयरों के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,770 रुपये का निवेश करना होगा।