
Highway Infrastructure Share Price: हाईवे इन्फ्रास्ट्रकक्चर लिमिटेड ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार इंट्री दी है। आज सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस से 67 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लिस्ट हुए हैं। इसकी लिस्टिंग 177 रुपये के लेवल पर हुई है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 64.29% प्रीमियम के साथ 115 रुपये के लेवल पर लिस्टिंग हुई है। इस शानदार लिस्टिंग ने निवेशकों के भरोसे को और बढ़ाया है, जिसके बाद सेकेंड्री मार्केट में भी इसके शेयर 5 प्रतिशत के अपर सर्किट को हिट किए हैं। अपर सर्किट लगने के बाद इसके शेयरों की कीमत 120.75 रुपये पर पहुंच गई।
हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) 5 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जबकि 7 अगस्त तक बोलियां लगाई गईं थीं। इन तीन दिनों के दौरान इसे 300.60 गुना सब्सक्राइब किया। यह जबरदस्त प्रतिक्रिया सभी कैटेगरी के निवेशकों से देखने को मिली। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने अपने सेगमेंट को 420.57 गुना सब्सक्राइब किया, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII की कैटेगरी में 447.32 गुना बोलियां हासिल हुईं। इसके अलावा, रिटेल इन्वेस्टर्स ने हिस्से को 155.58 बुक किया।
बता दें कि इस आईपीओ के माध्यम से कंपनी 130 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी। इसमें 97.5 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए, जबकि 32.5 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल था। इस IPO से मिली फंडिंग का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर एक टोलवे ऑपरेटर कंपनी है। यह रोड़ और इन्फ्रास्ट्रक्चर के सेक्टर में लगी हुई है। इस IPO की सफलता और शेयरों की शानदार लिस्टिंग से कंपनी की मजबूत स्थिति का पता चलता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी की ग्रोथ की संभावनाएं और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बढ़ती डिमांड को देखते हुए यह शेयर लॉन्ग टर्म अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।
डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए विचार और सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.