52 वीक हाई पर पहुंचे Hindustan Copper के शेयर, 2025 में 70% उछाल, मिल गया नया टार्गेट

Hindustan Copper Share Price: बुधवार को हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। इसके शेयर आज 6 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ 52 वीक हाई पर पहुंच गए हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड24 Dec 2025, 12:41 PM IST
Hindustan Copper
Hindustan Copper

Hindustan Copper Share Price: सरकार के स्वामित्व वाली कॉपर सेक्टर की कंपनी हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में बुधवार को जोरदार उछाल दर्ज किया जा रहा है। इसके शेयर आज के ट्रेडिंग सेशन में 6 प्रतिशत से ज्यादा की रैली के साथ 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। बुधवार को नेशनल स्टॉक एक्सचें ज (NSE) पर हिंदुस्तान कॉपर के शेयर 418 रुपये के भाव पर कामकाज के खुले, जबकि दोपहर को 434.50 रुपये के स्तर पर 52 वीक हाई हिट किए हैं। इस स्टॉक में पिछले पांच कारोबारी दिनों से लगातार रैली देखी जा रही है। महज एक सप्ताह के भीतर इसने अपने निवेशकों को 17% का शानदार मुनाफा दिया है।

आखिर क्यों आ रही शेयर में तेजी?

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में इस रैली के पीछे सबसे बड़ा कारण ग्लोबल मार्केट में कॉपर की बढ़ती कीमतें हैं। दरअसल, जब इंटरनेशनल मार्केट में किसी कमोडिटी के दाम बढ़ते हैं, तो उसका सीधा फायदा उन कंपनियों को मिलता है, जिनके पास पुराना स्टॉक रखा होता है।

हिंदुस्तान कॉपर शेयर टार्गेट

हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों पर चॉइस ब्रोकिंग के सुमीत बगाड़िया ने मौजूदा निवेशकों को होल्ड करने की सलाह दी है। उन्होंने 408 रुपये के लेवल पर स्टॉक लॉस लगाने की बात कही है। उनके मुताबिक, यह जल्द ही 450 के रुपये के लेवल को हिट कर सकता है। वहीं, इमीडिएट टार्गेट 475 रुपये का है। इसके अलावा, मिड टर्म के लिए 540 रुपये और लॉन्ग टर्म के 600 रुपये का लक्ष्य तय किया गया है।

यह भी पढ़ें | Gold Silver Rate Today: क्रिसमस से पहले सोना-चांदी बना रॉकेट

हिंदुस्तान कॉपर शेयर प्रदर्शन

बता दें कि पिछले एक महीने की अवधि में इस सरकारी स्टॉक ने अपने निवेशकों को 35 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है, जबकि 6 महीने के दौरान 65 प्रतिशत का उछाल आया है। इसके अलावा, साल 2025 में अब तक हिंदुस्तान कॉपर के शेयर 70 प्रतिशत की शानदार छलांग लगा चुके हैं। इसका फंडामेंटल मजबूत है और भविष्य में मांग दिख रही है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केट52 वीक हाई पर पहुंचे Hindustan Copper के शेयर, 2025 में 70% उछाल, मिल गया नया टार्गेट
More
बिजनेस न्यूज़मार्केट52 वीक हाई पर पहुंचे Hindustan Copper के शेयर, 2025 में 70% उछाल, मिल गया नया टार्गेट