Hindustan Zinc Share Price: वेदांता ग्रुप की मल्टीबैगर खनन कंपनी हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। यह लगातार 5वें दिन उछाल दर्ज किया है। इस दौरान इसने 10% से ज्यादा की बढ़त हासिल की है। इस तेजी के पीछे की मुख्य वजह चांदी की कीमतों में तूफानी उछाल आना है। चांदी की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है। अकेले आज के कारोबार में स्टॉक 3% से ज्यादा की छलांग लगाई है, जो इस बात का संकेत है कि निवेशकों का भरोसा मेटल की कीमतों और बेहतर हो रहे ग्लोबल संकेतों पर लगातार बना हुआ है।
52 वीक हाई के करीब पहुंच रहा स्टॉक
हिंदुस्तान जिंक के शेयर सोमवार को 3.2% बढ़कर 501 रुपये के इंट्रा-डे हाई लेवल पर पहुंच गए। पिछले 5 सत्रों में यह स्टॉक कुल 10.3% बढ़ चुका है। वेदांता समूह की यह सब्सिडरी कंपनी अब अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 546.95 रुपये से केवल 8% ही नीचे ट्रेड कर रही है। यह जून 2025 में दर्ज किया गया था। हालांकि, स्टॉक ने मार्च 2025 में 378.65 रुपये का 52-सप्ताह का निचला स्तर भी देखा था।
हिंदुस्तान जिंक शेयर प्रदर्शन
हालिया तेजी के बावजूद अलग-अलग समय में स्टॉक का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। पिछले एक साल में स्टॉक ने लगभग 4% का नुकसान झेला है, लेकिन हाल के महीनों में इसने ज़बरदस्त वापसी की है। पिछले छह महीनों में इसने 8.5%, तीन महीनों में 14% और पिछले एक महीने में 4% से ज़्यादा का मुनाफ़ा दिया है।
निवेशकों को मिल चुका है मल्टीबैगर रिटर्न
वहीं, लॉन्ग टर्म में देखें, तो हिंदुस्तान जिंक एक बेहद मजबूत आउटपरफॉर्मर रहा है। पिछले 5 सालों में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 118% मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं। मेटल की बढ़ती क़ीमतें, मज़बूत नकदी प्रवाह, परिचालन दक्षता और भारत में जस्ता के सबसे बड़े उत्पादक और चांदी के एक प्रमुख ग्लोबल प्रोड्यूसर के रूप में इसकी प्रभावशाली स्थिति इसकी ताकत है। निवेशकों के लिए यह स्टॉक लगातार आकर्षक बना हुआ है।