इस हफ्ते कैसी रहेगी मार्केट की चाल? जानिए इस बार किस-किस दिन बंद रहेगा शेयर बाजार

इस सप्ताह शेयर बाजार की दिशा कंपनियों के तिमाही नतीजों और वैश्विक रुझानों से तय होगी। कई महत्वपूर्ण आंकड़े जारी होंगे और बुधवार को गुरु नानक जयंती के कारण बाजार बंद रहेगा। विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर भी नजर रहेगी।

Manali Rastogi( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड2 Nov 2025, 02:54 PM IST
शेयर बाजार
शेयर बाजार

मुंबई: इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशा कंपनियों के तिमाही नतीजों, व्यापक आर्थिक आंकड़ों की घोषणाओं और वैश्विक रुख से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। ये हफ्ता घटनाक्रमों से भरा रहने की उम्मीद है, जिसमें कई जरूरी आंकड़े जारी होंगे और प्रमुख कंपनियां अपने तिमाही नतीजे भी जारी करेंगी। वहीं, गुरु नानक जयंती यानी ‘गुरुपर्व’ की छुट्टी के कारण बुधवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें | King first look: शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ किंग का टीजर, देखिए वीडियो

वृहद आर्थिक मोर्चे पर एचएसबीसी विनिर्माण पीएमआई के अंतिम आंकड़ों के साथ-साथ एचएसबीसी सेवाओं और समग्र पीएमआई के आंकड़ों पर भी सबकी नजर रहेगी। रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘आय के मोर्चे पर, कई प्रमुख सूचकांक कंपनियां अपने तिमाही परिणामों की घोषणा करने वाली हैं। इनमें भारती एयरटेल, टाइटन कंपनी, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, ल्यूपिन, बजाज ऑटो और हिंडाल्को शामिल हैं।’’

यह भी पढ़ें | क्या सिर्फ प्रोफाइल मजबूत होना काफी है? जानिए क्या होता है B1/B2 वीजा

उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक स्तर पर व्यापार करार से जुड़े घटनाक्रमों और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों के रुझानों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। एक विशेषज्ञ ने बताया कि निवेशक विदेशी निवेशकों की व्यापारिक गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे। तीन महीने की निकासी के बाद अक्टूबर में विदेशी निवेशकों ने शेयरों में 14,610 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है।

यह भी पढ़ें | विवाह संबंधी समस्याओं से पाना है छुटकारा तो तुलसी विवाह के दिन करें ये 5 उपाय

ऑनलाइन ट्रेडिंग और संपदा प्रौद्योगिकी कंपनी एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पोनमुडी आर ने कहा, ‘‘इस सप्ताह बाजार व्यस्त वृहद कैलेंडर से संकेत लेगा, जिसमें भारत और प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के लिए एसएंडपी वैश्विक विनिर्माण और सेवा पीएमआई आंकड़ों की एक श्रृंखला वैश्विक वृद्धि गति के बारे में नई जानकारी प्रदान करेगी। इन आंकड़ों के अलावा डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की चाल निवेशकों की धारणा और क्षेत्रीय रुझानों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।’’

यह भी पढ़ें | 1 करोड़ की कमाई करने के बावजूद भारतीय इंजीनियर को नहीं मिला B1/B2 अमेरिकी वीजा

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 273.17 अंक या 0.32 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी 73.05 अंक या 0.28 प्रतिशत गिरा। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘भारतीय बाजारों ने अक्टूबर के आखिरी सप्ताह का समापन मुनाफावसूली के साथ किया क्योंकि निवेशकों ने निरंतर तेजी के बाद कुछ दांव लगाए।’’ उन्होंने कहा कि आगे देखते हुए, बाजार अमेरिका के साथ विभिन्न देशों की व्यापार वार्ता और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर बारीकी से नजर रखेगा, जिसने अब तक मिश्रित परिणाम दिए हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटइस हफ्ते कैसी रहेगी मार्केट की चाल? जानिए इस बार किस-किस दिन बंद रहेगा शेयर बाजार
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटइस हफ्ते कैसी रहेगी मार्केट की चाल? जानिए इस बार किस-किस दिन बंद रहेगा शेयर बाजार
OPEN IN APP