
HPCL Dividend 2025: सरकार के स्वामित्व वाली तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने बीते कल वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया। इसके साथ पीएसयू कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। HPCL ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, 'कंपनी ने इस वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 50% या 5 रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित किया है।'
कंपनी ने पात्र शेयरधारकों की पहचान के लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, जिन शेयरधारकों का नाम 6 नवंबर 2025 तक कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज होगा, उन्हें लाभांश का लाभ मिलेगा। वहीं, 5 नवंबर को गुरुपर्व का सार्वजनिक अवकाश होने के कारण निवेशकों के पास 4 नवंबर तक एचपीसीएल के शेयर खरीदने का मौका है।
वहीं, जो शेयरधारक लाभांश के लिए पात्र होंगे, उनके खाते में 27 नवंबर 2025 या उससे पहले लाभांश का भुगतान कर दिया जाएगा। यानी, नवंबर के आखिरी सप्ताह में शेयरधाकों को डिविडेंड का पेआउट मिल जाएगा।
बता दें कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में मुनाफे में बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जिसका मुख्य कारण रिफाइनिंग मार्जिन में सुधार रहा। हालांकि, पिछले तिमाही यानी अप्रैल-जून के मुकाबले गिरावट आई है। HPCL का नेट प्रॉफिट सालना आधार पर 6 गुना बढ़कर 3,380 करोड़ रुपये दर्ज किया। हालांकि, तिमाही आधार पर 12.4% की गिरावट दर्ज की गई है।
वहीं, रिपोर्ट की गई तिमाही के लिए रेवेन्यू में 9 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह 1,00,782 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि पिछली तिमाही में 110767 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। जुलाई-सितंबर तिमाही में EBITDA 6891 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 26 की पिछली तिमाही के 7602 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.3 प्रतिशत की गिरावट है। वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में EBITDA मार्जिन 2 बेसिक पॉइंट घटकर 6.8 प्रतिशत रह गया, जो पिछली तिमाही में 6.9 प्रतिशत था।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.