
HUL Demerger Record Date: एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदु्स्तान यूनिलिवर (HUL) के शेयर आज शेयर बाजार में फोकस में थे। इन्होंने 16.10 रुपया या 0.66% की बढ़ोतरी के साथ 2,464.10 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के शेयर कल डीमर्जर के लिए एक्स-रिकॉर्ड डेट पर शेयर करेंगे। ऐसे में HUL के रिकॉर्ड में कल तक जिन शेयरधारकों का नाम दर्ज होगा, वे ही इस कॉर्पोरेशन एक्शन का लाभ उठा पाएंगे।
दरअसल, HUL अपने आइसक्रीम बिजनेस क्वालिटी वॉल आइसक्रीम इंडिया (KWIL) को अलग कर रही है। यह डीमर्जर 1 दिसंबर 2025 से प्रभावी हो चुका है। इसके तहत, कंपनी के सभी जाने-माने आइसक्रीम ब्रांड्स जैसे क्वालिटी वॉल्स, Cornetto, मैग्नम या फिर क्रीमी डिलाइट अब एक नई और स्वतंत्र कंपनी का हिस्सा बन जाएंगे। डीमर्जर में हिस्सा लेने के लिए निवेशकों के पास शेयर खरीदने का आज आखिरी मौका था।
कंपनी 1:1 के रेश्यो में शेयरों का विभाजन करेगी। यानी HUL के मौजूदा शेयर पर 1 शेयर नई कंपनी के दिए जाएंगे। मतलब निवेशकों को नई यूनिट में भी हिस्सेदारी बनाने का मौका मिलेगा। बशर्ते रिकॉर्ड डेट तक आपके पास HUL के शेयर होने चाहिए। शुक्रवार को हिंदुस्तान यूनिलिवर के शेयर अर्जेस्ट होंगे।
बता दें कि इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों ही शुक्रवार को एक स्पेशल प्री-ओपन सेशन आयोजित करेंगे। इस सेशन का मकसद HUL के शेयर का उचित प्राइस (Fair Value) पता करना है। इसमें से अब आइसक्रीम कारोबार की वैल्यू घट चुकी होगी। यह प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी कि बाजार को नए कॉर्पोरेट स्ट्रक्चर के हिसाब से HUL का सही दाम मिल सके।
बता दें कि Kwality Wall's (India) के शेयरों का अलॉटमेंट 29 दिसंबर को किया जाएगा। हालांकि, इसकी लिस्टिंग डेट अभी तय नहीं की गई है। मार्केट रेगुलेटरी SEBI के नियमों के मुताबिक, KWIL के शेयरों को NCLT से मंजूरी मिलने के 60 दिनों के भीतर लिस्ट करना अनिवार्य होगा।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.