Hy-Tech Engineers,Skyways Air Services, Symbiotec Pharmalab Listing Price: शेयर बाजार में आज तीन मेनबोर्ड IPO हाई-टेक इंजीनियर्स, स्काईएयर सर्विसेज लिमिटेड और Symbiotec Pharmalab के शेयर लिस्ट हो चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा प्रीमियम पर हाई-टेक इंजीनियर्स के शेयर लिस्ट हुए हैं। मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर हाई-टेक इंजीनियर्स के शेयर 41.51 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 75 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जबकि आईपीओ का अपर प्राइस बैंड 53 रुपये था। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर हाई-टेक इंजीनियर्स के शेयर 72 रुपये या 35.85 प्रतिशत प्रीमियम पर डेब्यू किए। इस आईपीओ को निवेशकों की तरफ से 255 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया था।
शेयर बाजार में कदम रखने से पहले ग्रे मार्केट में हाई-टेक इंजीनियर्स के का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 35 रुपये पर था। हालांकि, लिस्टिंग इस लेवल से नीचे ही हुई है। अगर इस भाव पर शेयर दलाल स्ट्रीट पर कदम रखते, तो निवेशकों को पहले दिन 66.04% का मुनाफा होता।
Skyways Air Services लिस्टिंग प्राइस
वहीं, स्काईएयर सर्विसेज लिमिटेड के शेयर 10 प्रतिशत के डिस्काउंट पर लिस्ट हुए हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर स्काईएयर सर्विसेज लिमिटेड के शेयर 124 रुपये के भाव पर कामकाज के लिए खुल, जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 124.50 रुपये पर ओपनिंग हुई। वहीं, इसका आईपीओ प्राइस का अपर बैंड 138 रुपये प्रति शेयर था। दलाल स्ट्रीट पर लिस्टिंग से पहले इसके शेयर ग्रे मार्केट में 32 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। लेकिन, लिस्टिंग पर निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा है।
1% डिस्काउंट पर लिस्ट हुए Symbiotec Pharmalab के शेयर
वहीं, Symbiotec Pharmalab के शेयर भी अपने इश्यू प्राइस से कम पर लिस्ट हुए हैं। मंगलवार, 1 सितंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर Symbiotec Pharmalab के शेयर फ्लैट 988 रुपये पर लिस्ट हुए। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इसने 1 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ 978.20 रुपये के भाव पर कदम रखे। शेयर बाजार में लिस्टिंग से पहले सिम्बायोटेक फार्मालैब का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 1,173 रुपये पर था, जो लगभग 19 फीसदी प्रीमियम की ओर इशारा कर रहा था।
Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।