ICICI Prudential AMC Listing: बाजार में कदम रखते ही मालामाल हुए निवेशक! ₹2600 के पार हुई धमाकेदार एंट्री!

ICICI Prudential AMC Share Price: आज शेयर बाजार में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के शेयरों ने धमाकेदार लिस्टिंग दी है। इन्होंने ने 20 प्रतिशत प्रीमियम के साथ कामकाज शुरू किया।  

Shivam Shukla
अपडेटेड19 Dec 2025, 10:03 AM IST
20% मुनाफे के साथ लिस्ट हुए ICICI Pru AMC के शेयर
20% मुनाफे के साथ लिस्ट हुए ICICI Pru AMC के शेयर

ICICI Prudential AMC Share Price: आज शेयर बाजार में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के शेयरों ने धमाकेदार लिस्टिंग दी है। इन्होंने ने 20 प्रतिशत प्रीमियम के साथ कामकाज शुरू किया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 2,600 रुपये के स्तर पर लिस्टिंग हुई। यह इसके इश्यू प्राइस 2,165 रुपये के मुकाबले 20 प्रतिशत का प्रीमियम है। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर यह और भी मजबूती के साथ 2,606.20 रुपये पर खुला, जो लगभग 20.38 प्रतिशत की बढ़त दिखाता है। ग्रे मार्केट (GMP) में जो हलचल देखी जा रही थी, लिस्टिंग उसी के आसपास रही है।

ग्रुप की पांचवीं कंपनी लिस्ट

इस लिस्टिंग के साथ ही ICICI ग्रुप ने भारतीय शेयर बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। अब यह समूह की पांचवीं ऐसी कंपनी बन गई है जो स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध है। इससे पहले ICICI Bank, ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस और ICICI सिक्योरिटीज पहले से ही निवेशकों की पसंद बने हुए हैं। एक ही ग्रुप की इतनी कंपनियों का सफल होना बाजार में इस ब्रांड की विश्वसनीयता को दिखाता है।

यह भी पढ़ें | Investment Tips: मोतीलाल ओसवाल ने ₹250 के इस शेयर को कहा खरीद लो

पूरी तरह से OFS था इश्यू

बता दें कि यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12 दिसंबर को खुला था, जबकि निवेशकों ने 16 दिसंबर तक बोली लगाई थी। यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) इश्यू था, जिसका साइज 10,602.65 करोड़ रुपये था। कंपनी ने इसके लिए 2061-2165 रुपये का प्राइस बैंड सेट किया था। आईपीओ को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 123.87 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) सेगमेंट में 22.04 गुना बुक किया गया। इसके अलावा, रिटेल कैटेगरी में 2.53 गुना सब्सक्राइब किया गया।

यह भी पढ़ें | बैंक ऑफ जापान ने ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, 30 सालों के उच्चम स्तर पर

ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाह

लिस्टिंग से पहले ही आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी के शेयरों को ब्रोकरेज से बड़ा सपोर्ट मिल गया था। प्रभुदास लीलाधर (PL) ने इस पर 'Buy' रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 3,000 रुपये रखा है। ब्रोकरेज का मानना है कि ICICI प्रूडेंशियल अपने प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर प्रदर्शन करेगी। FY25-28 के दौरान कंपनी की इक्विटी एवरेज एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) की ग्रोथ इंडस्ट्री से 2.5% ज्यादा रहेगी, जिससे कोर प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) में 18.5% की मजबूत सालाना ग्रोथ आएगी।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटICICI Prudential AMC Listing: बाजार में कदम रखते ही मालामाल हुए निवेशक! ₹2600 के पार हुई धमाकेदार एंट्री!
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटICICI Prudential AMC Listing: बाजार में कदम रखते ही मालामाल हुए निवेशक! ₹2600 के पार हुई धमाकेदार एंट्री!