ICICI prudential AMC IPO: ICICI Prudential AMC के IPO की चर्चा तेज, करीब 10 हजार करोड़ के OFS की तैयारी

ICICI Prudential AMC ने अपने शेयरों की बिक्री के लिए IPO की तैयारी शुरू कर दी है। Prudential अपनी 9.91% हिस्सेदारी बेचने वाली है और IPO करीब 10,000 करोड़ रुपये का होने की उम्मीद है। कंपनी प्री-IPO निवेश पर भी सोच रही है।

Priya Shandilya
अपडेटेड6 Dec 2025, 12:48 PM IST
ICICI Prudential AMC के IPO की चर्चा तेज
ICICI Prudential AMC के IPO की चर्चा तेज

ICICI prudential AMC IPO: भारतीय निवेशक अब जल्द ही ICICI प्रुडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) के आईपीओ का मौका पा सकते हैं। 6 दिसंबर को Prudential plc ने यह जानकारी दी कि कंपनी ने दिल्ली और हरियाणा के रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज में रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही यह दस्तावेज SEBI, BSE और NSE में भी फाइल किया गया है।

क्या है इस IPO की खासियत?

बताया जा रहा है कि यह आईपीओ करीब 10,000 करोड़ का होगा और Prudential Corporation Holdings Limited, जो कि Prudential का सब्सिडियरी है, अपने 9.91% शेयर बेचने जा रही है। कंपनी ने साफ किया है कि आईपीओ और ऑफर फॉर सेल (OFS) की राशि मार्केट कंडीशन्स, अप्रूवल और अन्य कारकों पर निर्भर करेगी।

Prudential plc ने यह भी कहा कि वे ICICI बैंक को AMC के 2% शेयर प्राइवेट सेल के जरिए बेचने पर विचार कर रहे हैं। इसके अलावा आईपीओ से पहले कुछ संस्थागत निवेशकों के लिए प्री-IPO प्लेसमेंट का विकल्प भी देखने को मिल सकता है।

IPO का उद्देश्य

ICICI प्रुडेंशियल AMC ने 8 जुलाई को सेबी में ड्राफ्ट पेपर्स जमा किए थे। इसका मकसद OFS करना और शेयर मार्केट में लिस्टिंग के फायदे उठाना है। आईपीओ के बुक-रनिंग लीड मैनेजर में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, मॉर्गन स्टैनले इंडिया, BofA सिक्योरिटीज इंडिया और गोल्डमैन सैक्स शामिल हैं। रजिस्ट्रार KFin टेक्नोलॉजीज लिमिटेड होगा।

जोखिम और प्रतिस्पर्धा

कंपनी की इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स की परफॉर्मेंस अगर कमजोर रही तो इसके एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) पर असर पड़ सकता है। PMS, AIF और एडवाइजरी एसेट्स में गिरावट से कंपनी की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस और कैश फ्लो पर असर पड़ सकता है।

इसके अलावा, HDFC AMC, Nippon Life India AMC, Aditya Birla Sun Life AMC, UTI AMC, Canara Robeco और Shriram AMC जैसी कंपनियों से सख्त प्रतिस्पर्धा है। नए और पुराने दोनों तरह के खिलाड़ी मार्केट शेयर और ग्रोथ को प्रभावित कर सकते हैं।

इस आईपीओ के जरिए निवेशकों को AMC की बढ़ती लोकप्रियता और म्यूचुअल फंड सेक्टर में मजबूत उपस्थिति का लाभ मिलने की उम्मीद है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटICICI prudential AMC IPO: ICICI Prudential AMC के IPO की चर्चा तेज, करीब 10 हजार करोड़ के OFS की तैयारी
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटICICI prudential AMC IPO: ICICI Prudential AMC के IPO की चर्चा तेज, करीब 10 हजार करोड़ के OFS की तैयारी
OPEN IN APP