ICICI Prudential AMC IPO allotment Date: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, ₹2509 हो सकती है लिस्टिंग

ICICI Prudential AMC IPO allotment Date: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट आज फाइनल होना है। आइए जानते हैं कि कैसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस। 

Shivam Shukla
अपडेटेड17 Dec 2025, 10:28 AM IST
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट

ICICI Prudential AMC IPO allotment Date: प्राइमरी मार्केट में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के आईपीओ को निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया। इसे कुल 39 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। अब निवेशकों की निगाहें शेयरों के अलॉटमेंट पर टिकी हुई हैं। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट बुधवार को फाइनल होने की उम्मीद है। यह आईपीओ शुक्रवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जबकि मंगलवार तक बोली लगाई गई।

39 गुना मिला था सब्सक्रिप्शन

कंपनी ने कुल 3.5 करोड़ शेयर ऑफर किए थे, जिसके मुकाबले इसे 1.37 अरब शेयरों के लिए सब्सक्राइब किया गया। इसे क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) की कैटेगरी में 123.87 गुना बुक किया गया, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) सेगमेंट में भी 22.04 गुना सब्सक्राइब हुआ। हालांकि, खुदरा निवेशकों का कोटा 2.53 गुना ही भर पाया। इसके शेयर 19 दिसंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

BSE पर ऐसे चेक करें स्टटेस

सबसे पहले बीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।

2. इसके बाद Issue Type वाले ड्रॉपडाउन मेनू में Equity चुने।

3. इसके बाद, IPO की लिस्ट में से ICICI Prudential को चुनें।

4. अब अपना एप्लिकेशन नंबर या पैन (PAN) नंबर दर्ज करें।

5. पेज पर दिख रहे कैप्चा कोड को सही से भरें।

6. इसके बाद सर्च करते ही आपकी स्क्रीन पर स्टेटस दिखने लगेगा।

यह भी पढ़ें | Fact Check: अब पायल गेमिंग का वीडियो लीक होने का दावा, क्य सच में यही लड़की है?

रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर चेक करने का तरीका

  1. सबसे पहले रजिस्ट्रार Kfin टेक्नोलॉजीज की वेबसाइट ipostatus.kfintech.com पर जाएं।

2. 'Select IPO' के तहत ड्रॉप-डाउन बॉक्स से ICICI Prudential चुनें।

3. अपना एप्लिकेशन नंबर, डीमैट खाता संख्या, या पैन में से कोई एक जानकारी दर्ज करें।

4. सबमिट पर क्लिक करें और आपकी स्क्रीन पर स्टेटस दिखने लगेगा।

ICICI Prudential AMC IPO GMP

ऑब्जर्वर्स के मुताबिक, बुधवार को आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में जोरदार उछाल देखा गया है। यह 344 रुपये चल रहा है। इसका मतलब अपर प्राइस बैंड 2165 रुपये में 344 रुपये जोड़ने पर लिस्टिंग 2509 रुपये के आसपास होने की संभावना है। यानी निवेशकों को 16 प्रतिशत का रिटर्न मिल सकता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटICICI Prudential AMC IPO allotment Date: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, ₹2509 हो सकती है लिस्टिंग
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटICICI Prudential AMC IPO allotment Date: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, ₹2509 हो सकती है लिस्टिंग