ICICI Prudential AMC IPO GMP Today 18 December: भारतीय शेयर बाजार में कल यानी शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 को साल का चौथा सबसे बड़ा आईपीओ लिस्ट होने जा रहा है। इस आईपीओ में मंगलवार, 16 दिसंबर तक निवेशकों ने बोली लगाई थी, जबकि 12 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन विंडो खुली थी। अब सबसे की निगाहें शेयरों की लिस्टिंग पर टिकी हुई हैं। यह सार्वजनिक पेशकश पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) इश्यू था और इसका साइज 10,602.65 करोड़ रुपये था।
IPO को 39 गुना मिला सब्सक्रिप्शन
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के आईपीओ को टोटल 39.17 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसे क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स (QIB) की कैटेगरी में 123.67 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) का सेगमेंट 22.04 गुना भरा। इसके अलावा, रिटेल निवेशकों ने 2.53 गुना बुक किया। कंपनी ने आईपीओ के माध्यम से कुल 3.50 करोड़ शेयरों की बिक्री की पेशकश की थी, जबकि 137.15 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई गई।
ICICI Prudential AMC IPO GMP Today
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) मजबूत बना हुआ है। मार्केट सोर्स के मुताबिक, गुरुवार को ICICI Prudential AMC IPO GMP 370 रुपये था, जो अब तक सबसे अधिक है। इस आधार पर शेयरों की लिस्टिंग 2535 रुपये के भाव पर होने की उम्मीद है, जो इश्यू प्राइस से 17 प्रतिशत मुनाफा को दिखाता है। इसकी लिस्टिंग के बाद यह आईसीआईसीआई ग्रुप की पांचवीं लिस्टेड कंपनी बन जाएगी। इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इश्योरेंस, आईसीआईसीआई लबोर्ड जनरल इश्योरेंस और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिस्ट हो चुकी हैं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।