Investment Tips For Stocks: शेयर बाजार में पिछले कुछ महीनों से भारी अनिश्चितता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशक कोई भी कदम उठाने से पहले काफी छानबीन कर रहे हैं। इसी बीच, लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करने वाले इन्वेस्टर्स के लिए अच्छी खबर आई है। देश के दिग्गज ब्रोकरेज हाउस InCred Research इक्विटी मार्केट पर अपना बुलिश रुख बरकरार रखा है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में बाजार ऊपर की ओर जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही ब्रोकरेज ने अपने हाई कनविक्शन स्टॉक्स की नई लिस्ट भी जारी की है, जो दिसंबर तक आपके पोर्टफोलियो की वैल्यू बढ़ा सकते हैं।
निफ्टी 50 पर ओवरवेट है ब्रोकरेज
InCred ने निफ्टी 50 पर ओवरवेट स्टांस बरकरार रखा है। इसके पीछे की वजह देश की इकोनॉमी की उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन, वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही का GDP डेटा है। फेस्टिव सीजन के दौरान लोगों की जोरदार खरीदारी और पर्सनल कंजम्पशन में तेज उछाल ने मार्केट सेंटीमेंट को मजबूत किया है।
Shriram Finance प्रॉफिट बुकिंग का समय
ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में हाई कनविक्शन स्टॉक्स की लिस्ट में बड़ा फेरबदल किया है। इस लिस्ट में हैवीवेट स्टॉक श्रीराम फाइनेंस Shriram Finance को बाहर कर दिया है। अगर आपने इस स्टॉक पर दांव लगाया था, तो आपको पहले ही अच्छी कमाई कर चुके होंगे। एनालिस्ट ने पिछले दो महीनों में 28% की शानदार रैली के बाद प्रॉफिट बुक करने की बात कही है। ब्रोकरेज ने कहा, 'हमने मुनाफा बुक किया है। पिछले दो महीनों में इसके स्टॉक की कीमत में 28% की शानदार बढ़ोतरी हुई है।'
किस स्टॉक पर लगाएं दांव
इस खबर में हम इक्रेड की हाई-कनविक्शन लिस्ट में शामिल लॉर्ज कैप सेगमेंट के शेयरों की बात कर रहे हैं। इन स्टॉक को मजबूत फंडामेंटल्स के साथ साथ उसके सेक्टर और मौजूदा वैल्यूएशन को भी घ्यान में रखकर लिस्ट में शामिल किया गया है। आइए लिस्ट देखते हैं।
1.ब्रोकरेज ने देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank में 18 प्रतिशत की जोरदार ग्रोथ की संभावना जताई है। इसके लिए 1180 रुपये का टार्गेट दिया है।
2.वहीं, TCS को भी अपनी नई लिस्ट में शामिल किया है। आईटी सेक्टर की डिमांड सुधर रही है। इसमें उसे उम्मीद है कि 15 प्रतिशत की तेजी आ सकती है। इसके लिए 2663 प्रतिशत का टार्गेट सेट किया गया है।
3.Bajaj Finance यह हाई-क्वालिटी लेंडर लंबी अवधि के लिए एक बेहतरीन स्टॉक है. इसमें 22.4% तक की बढ़त संभव है।
4.Maruti Suzukiपर्सनल मोबिलिटी की डिमांड बनी हुई है। टारगेट 17,677 है। यानी 9.9% तक का उछाल आ सकता है।
5.Axis Bank में भी 18% तक का रिटर्न मिलने की उम्मीद है।
6.इसके साथ ही Tata Steel पर 34.2 प्रतिशत मुनाफे की उम्मीद जताई गई है।
7.फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी Lupin पर 15.4 प्रतिशत की बढ़त आ सकती है।
8.इसके अलावा, इस लिस्ट में सबसे अधिक GE Vernova T&D के शेयरों में तेजी आने की उम्मीद है। इसमें 46.5 प्रतिशत रिटर्न का पोटेंशियल है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।