Indian Gas Exchange IPO: एनर्जी मार्केट में बड़ा धमाका! IGX IPO से निवेशकों को मिलेगा मौका, जानिए कब होगा लॉन्च

Indian Gas Exchange IPO: इंडियन गैस एक्सचेंज (IGX) ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने जा रहा है। प्राकृतिक गैस के लिए ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म IGX दिसंबर तक अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) पेश कर सकता है।

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड8 Jan 2026, 04:19 PM IST
कब आएगा IGX का आईपीओ
कब आएगा IGX का आईपीओ

India First Natural Gas Trading Platform: भारत का पहला ऑनलाइन डिलीवरी आधारित प्राकृतिक गैस व्यापार मंच, इंडियन गैस एक्सचेंज (IGX), इस साल दिसंबर तक अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है। कंपनी के निदेशक और सीईओ राजेश कुमार मेदिरत्ता ने बताया कि यह कदम ऊर्जा क्षेत्र में निवेशकों के लिए नए अवसर खोलेगा। फिलहाल इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) की IGX में 47% हिस्सेदारी है, जिसे नियमानुसार घटाकर 25% करना होगा।

क्यों लेट हो गया IPO?

मेदिरत्ता ने कहा कि इस आईपीओ को वर्ष 2025 में लाया जाना था, लेकिन हमने एक साल का समय-विस्तार मांगा है। अब यह दिसंबर 2026 से पहले होने की संभावना है। आईपीओ के लिए जरूरी दस्तावेज 2026 की दूसरी तिमाही में पूंजी बाजार नियामक, सेबी के पास जमा किए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें | हर शहर में सस्ते होंगे मकान? नीति आयोग ने सरकार को दिया मास्टर प्लान

क्या है कंपनी का प्लान?

उन्होंने कहा कि शेयर बिक्री में 22 प्रतिशत तक इक्विटी शेयर की पेशकश किए जाने की संभावना है। हालांकि उन्होंने मूल्यांकन के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया।उल्लेखनीय है कि ब्रोकरेज कंपनियों ने आईजीएक्स का मूल्यांकन 2,200-3,000 करोड़ रुपये के बीच किया था। मूल्यांकन से थोड़ा अधिक प्रीमियम होने पर, 22 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री 600-700 करोड़ रुपये की हो सकती है।

क्या है इंडियन गैस एक्सचेंज?

इंडियन गैस एक्सचेंज (IGX) भारत का पहला ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां प्राकृतिक गैस की खरीद‑फरोख्त होती है। इसे आप शेयर बाजार की तरह समझ सकते हैं, बस फर्क इतना है कि यहां शेयर नहीं बल्कि गैस के सौदे होते हैं। कंपनियां और ग्राहक इस मंच पर तुरंत (हाजिर), भविष्य की तारीख के लिए (वायदा) या तय समय पर (डिलीवरी आधारित) गैस खरीद और बेच सकते हैं। इससे व्यापार पारदर्शी, तेज और आसान हो जाता है और सभी को एक ही जगह पर सही कीमत पर गैस उपलब्ध हो सकती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटIndian Gas Exchange IPO: एनर्जी मार्केट में बड़ा धमाका! IGX IPO से निवेशकों को मिलेगा मौका, जानिए कब होगा लॉन्च
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटIndian Gas Exchange IPO: एनर्जी मार्केट में बड़ा धमाका! IGX IPO से निवेशकों को मिलेगा मौका, जानिए कब होगा लॉन्च