Indian Oil Dividend 2025: सरकार के स्वामित्व वाली तेल और गैस कंपनी ऑयल इंडियन कॉर्पोरेशन के शेयरधारकों के लिए बड़ी अपडेट आई है। देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। यह उन लाखों छोटे निवेशकों के लिए गुड न्यूज है, जो अपने निवेश पर नियमित रिटर्न की उम्मीद रखते हैं।
Indian Oil dividend Record Date 2025
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 को तय की गई है। इसका मतलब है कि जिन शेयरधारकों के पास इस तारीख तक शेयर होंगे, वह इस 5 प्रति शेयर के डिविडेंड का फायदा उठा सकेंगे। साथ ही, कंपनी ने यह भी बताया है कि यह रकम 11 जनवरी 2026 तक निवेशकों के बैंक अकाउंट में जमा करा दी जाएगी।
तेजी के साथ बंद हुआ स्टॉक
इस खबर के आने के बाद आज इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के शेयरों में उछाल दर्ज किया गया। शुक्रवार को 1.29% उछाल के साथ 163.84 रुपये के लेवल पर बंद हुए। इस सप्ताह इस सरकारी कंपनी के शेयरों में मामूली बढ़त देखने को मिली है। पिछले एक महीने के दौरान लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि 6 महीने के दौरान 14.5 प्रतिशत का उछाल आया है। वहीं, साल-दर-साल इस पीएसयू स्टॉक ने 19 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की है।
1 साल में सेंसेक्स-निफ्टी को छोड़ा पीछे
वहीं, पिछले एक साल के दौरान शेयरों ने 15 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिए हैं। वहीं, सेंसेक्स ने 4.6 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जबकि निफ्टी 5.7 प्रतिशत चढ़ा है। यह शेयर इस समय अपने 50-डे और 200-डे सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो क्रमशः ₹161.4 और ₹145 है। शेयर के चार्ट पर यह स्थिति एक मजबूत अपट्रेंड का संकेत देती है।