
Why Stock Market is Falling Today: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह का पहला दिन निवेशकों के लिए काफी बुरा साबित होता दिख रहा है। सोमवार, 19 जनवरी को बाजार खुलने से पहले निवेशकों को उम्मीद थी कि आज भी तेजी का सिलसिला जारी रहेगा, लेकिन हकीकत इसके उलट रही। आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बेंचमार्क इंडेक्स भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं, जिससे दलाल स्ट्रीट पर हाहाकार मच गया है। सेंसेक्स 700 अंक या 0.80% की गिरावट के साथ 82,898.31 पर इंट्राडे लो बनाया, जबकि निफ्टी 50 भी लगभग 0.80% लुढ़ककर 25,494.35 के स्तर तक पहुंच गया। आज की तूफानी बिकवाली से निवेशकों को लगभग 2 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। आइए आज की गिरावट के पीछे की 5 बड़ी वजहों को विस्तार से जानते हैं।
शेयर मार्केट में आज की गिरावट के पीछे की वजह सात समंदर पार यानी अमेरिका से आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने आक्रामक तेवर से पूरी दुनिया को चौंका दिया है। दरअसल, ट्रंप ने शनिवार को यूरोपीय देशों पर भारी टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने अपने एक बयान में साफ कहा है कि अगर डेनमार्क, नॉर्वे, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे देश ग्रीनलैंड को लेकर समझौते पर राजी नहीं होते, तो उन पर 10% से लेकर 25% तक का टैरिफ लगाया जाएगा।
ट्रंप के इस बयान से ग्लोबल ट्रेड वॉर की आहट बढ़ गई है। जानकारों का मानना है कि अगर टैरिफ लागू होता है, यूरोपीय देश भी जवाबी करेंगे। इंटरनेशनल ट्रेड में आने वाली इस अस्थिरता ने भारतीय निवेशकों को डरा दिया है। दरअसल, जब दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच टकराव की स्थिति बनती है, तो भारत जैसे उभरते बाजारों से विदेशी निवेशक अपना पैसा सुरक्षित ठिकानों की ओर ले जाने लगते हैं, जिसका सीधा असर हमारे सेंसेक्स और निफ्टी पर देखने को मिलता है।
देश में कॉर्पोरेट अर्निंग्स का सीजन चल रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank और ICICI Bank जैसे दिग्गजों कंपनियों ने निवेशकों को निराश किया है। इन भारी-भरकम कंपनियों के मुनाफे और रेवेन्यू में उम्मीद के मुताबिक बढ़त न होने की वजह से सेंटिमेंट बिगड़ गया है।
इसके साथ ही 1 फरवरी को पेश होने वाले यूनियन बजट 2026 को लेकर भी मार्केट में बेचौनी बढ़ गई है। निवेशकों को डर है कि सरकार फिसकल डिफिसिट को कम करने के चक्कर में कहीं कैपिटल एक्सपेंडिचर पर होने वाले खर्च में कटौती न कर दे। यही कारण है कि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी आज एक प्रतिशत तक टूट गए।
वहीं, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) की बिकवाली जनवरी में भी जारी है। जनवरी के पहले 16 दिनों में FIIs ने 22,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली कर डाली है। फिलहाल विदेशी निवेशकों को भारतीय बाजार के मुकाबले अन्य विदेशी बाजार अधिक आकर्षक लग रहे हैं।
अगर टेक्निकल चार्ट पर नजर डालें, तो निफ्टी मौजूदा समय में अपने अहम सपोर्ट लेवल के करीब संघर्ष कर रहा है। मार्केट एनालिस्टों का कहना है कि अगर निफ्टी 25,400 के स्तर से नीचे फिसलता है, तो यह गिरावट 25,150 तक जा सकती है। फिलहाल बाजार में कोई साफ दिशा नजर नहीं आ रही है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.