Stock Market Holidays 2026: अगले साल कुल 15 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, देख लीजिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट

NSE BSE Trading Holidays 2026: अगले साल यानी 2026 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कुल 15 दिन कामकाज नहीं होगा। देखें छुट्टियों की लिस्ट। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड24 Dec 2025, 05:17 PM IST
NSE BSE Trading Holidays 2026
NSE BSE Trading Holidays 2026

Indian Stock Market Holiday List 2026: शेयर बाजार के इन्वेस्टर्स और ट्रडर्स के लिए साल 2026 थोड़ा ज्यादा फुर्सत वाला साबित होने वाला है। दरअसल, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कुल 15 दिन सार्वजनिक अवकाश रहने वाला है, जो साल 2025 से ज्यादा है। शेयर बाजार की छुट्टियों की शुरुआत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के साथ होगी। इसके बाद मार्च का महीना निवेशकों के लिए काफी राहत भरा रहने वाला है। इस महीने में 3 मार्च को होली, 26 मार्च को राम नवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती के मौके पर कामकाज बंद रहेगा। इसके बाद अप्रैल और मई के महीनों में भी गुड फ्राइडे, बाबा साहेब अंबेडकर जयंती और महाराष्ट्र दिवस जैसी महत्वपूर्ण छुट्टियों के कारण दोनों स्टॉक एक्सचेंज बंद रहेंगे।

इसके अलावा, जून महीने में मुहर्रम और सितंबर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा। वहीं, अक्टूबर महीने में गांधी जयंती और दशहरा की छुट्टियां रहेंगी, जबकि नवंबर में दिवाली और गुरु नानक जयंती के अवसर पर NSE और BSE पर कामकाज ठप रहेगा। इसके बाद साल की आखिरी छुट्टी 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर होगा।

यह भी पढ़ें | TCS Q3 Results 2026 Date: नए साल पर निवेशकों की बल्ले-बल्ले

15 की बजाय 16 दिन हो सकती है छुट्टी

बता दें कि निवेशकों के बीच चर्चा है कि इस बार छुट्टियां 15 दिन के बजाय कुल 16 दिन हो सकती है। दरअसल, गुरुवार, 15 जनवरी 2026 को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) का चुनाव होने वाला है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया जाएगा। इससे पहले, साल 2017 में जब BMC के चुनाव हुए थे, तब छुट्टी का ऐलान कर दिया गया था। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यह भी पढ़ें | Delhi Metro Phase 4: ₹12,000 करोड़ से चमकेगी दिल्ली मेट्रो

इन दो दिन पर निवेशकों का रहेगा फोकस

साल 2026 में दो प्रमुख घटनाओं पर निवेशकों का फोकस रहेगा। पहला यूनियन बजट और दूसरा मुहूर्त ट्रेडिंग। आमतौर पर 1 फरवरी को देश का बजट पेश किया जाता है, लेकिन 2026 में 1 फरवरी को शनिवार पड़ रहा है। ऐसे में निवेशक सरकार की तरफ से विशेष बजट ट्रेडिंग सत्र के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। हाालंकि, अगर सरकार एक दिन पहले यानी शुक्रवार, 31 जनवरी को पेश करने का निर्णय लेती है, तो बाजार सामान्य रूप से कार्य केरगा।

देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

क्रमांकतारीखदिनअवकाश
126 जनवरीसोमवारगणतंत्र दिवस
203 मार्चमंगलवारहोली
326 मार्चगुरुवारश्री राम नवमी
431 मार्चमंगलवारश्री महावीर जयंती
503 अप्रैलशुक्रवारगुड फ्राइडे
614 अप्रैलमंगलवारडॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती
701 मईशुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस
828 मईगुरुवारबकरी ईद
926 जूनशुक्रवारमुहर्रम
1014 सितंबरसोमवारगणेश चतुर्थी
1102 अक्टूबरशुक्रवारमहात्मा गांधी जयंती
1220 अक्टूबरमंगलवारदशहरा
1310 नवंबरमंगलवारदिवाली – बलिप्रतिपदा
1424 नवंबरमंगलवारश्री गुरु नानक देव जयंती
1525 दिसंबरशुक्रवारक्रिसमस
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Holidays 2026: अगले साल कुल 15 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, देख लीजिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Holidays 2026: अगले साल कुल 15 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, देख लीजिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट