Stock Market Holidays: क्या 26 जनवरी को BSE और NSE पर होगा कामकाज या रहेगी छुट्टी? देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Stock Market closed on January 26: शेयर बाजार के निवेशकों गणतंत्र दिवस 2026 के दिन NSE और BSE पर कामकाज को लेकर संदेह की स्थिति में हैं। क्या इस दिन ट्रेडिंग होगी या नहीं? आइए जानते हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड24 Jan 2026, 10:21 AM IST
26 जनवरी को BSE और NSE पर होगा कामकाज या रहेगी छुट्टी?
26 जनवरी को BSE और NSE पर होगा कामकाज या रहेगी छुट्टी?

Indian stock markets closed January 26 for Republic Day: भारतीय शेयर बाजार के ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए अगला हफ्ता छोटा रहने वाला है। अगले सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार, 26 जनवरी के मौके पर राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। ऐसे में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों पर कामकाज ठप रहेगा। यह छुट्टी ऐसे समय आई है, जब यूनियन बजट 2026 से पहले शेयर बाजार में उथल-पुथल मची हुई है। वहीं, मंगलवार, 27 जनवरी को बाजार अपने निर्धारित समय से खुलेगा।

करेंसी और फॉरेक्स मार्केट भी पूरी तरह से बंद

गणतंत्र दिवस की इस छुट्टी का असर केवल इक्विटी मार्केट ही नहीं, बल्कि करेंसी और फॉरेक्स मार्केट पर भी देखने को मिलेगा। हालांकि, कंमोडिटी ट्रेडर्स के लिए कुछ राहत रहेगी। एक्सचेंज के कैलेंडर के मुताबिक, कमोडिटी के लिए शाम का सत्र अपने निर्धारित समय से शुरू होगा। इससे पहले, 15 जनवरी को मुंबई में नगर निकाय चुनावों के कारण भी बाजार में छुट्टी थी।

2026 में कुल कितने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार?

अगर आप साल 2026 की छुट्टियों पर नजर डालें, तो इस साल कुल शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश को छोड़कर शेयर बाजर में 16 अन्य दिनों पर भी छुट्टी रहेगी। गणतंत्र दिवस की छुट्टी के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर अगली छुट्टी 3 मार्च को पड़ेगी। फरवरी महीने में साप्ताहिक अवकाश को छोड़कर किसी अन्य दिन ट्रेडिंग नहीं बंद रहेगी। इसके बाद इसके बाद अप्रैल और मई में 2-2 छुट्टियां होंगी। वहीं, जून और सितंबर में 1-1 दिन अवकाश रहेगा, जबकि अक्टूबर और नवंबर में 2-2 छुट्टियां मिलेंगी। इसके बाद दिसंबर के महीने में एक छुट्टी के साथ साल का समापन होगा।

यह भी पढ़ें | आज से लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें अपने राज्य की छुट्टियों की लिस्ट

शेयर बाजार के लिए कैसा रहा यह हफ्ता?

बता दें कि 19-23 जनवरी के बीच शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिली। FII की लगातार बिकवाली, डॉलर के मुकाबले रुपया 92 के निचले स्तर पर पहुंच और जियो-पॉलिटिकल टेंशन की वजह भारी गिरावट आई। शुक्रवार को सेंसेक्स 770 अंकों की भारी गिरावट के साथ 81,537 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी भी 241 अंक टूटकर 25,048 के स्तर पर आ गया। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में तो गिरावट और भी गहरी थी।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Holidays: क्या 26 जनवरी को BSE और NSE पर होगा कामकाज या रहेगी छुट्टी? देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStock Market Holidays: क्या 26 जनवरी को BSE और NSE पर होगा कामकाज या रहेगी छुट्टी? देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट