इस दिन पेश होंगे इन्फोसिस के Q3 रिजल्ट्स, देख लीजिए टाइम और डेट

Infosys Q3 Results 2026: देश की दिग्गज आईटी कंपनियों में से एक इन्फोसिस ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के नतीजे पेश करने की तारीख का ऐलान कर दिया है।

Shivam Shukla
अपडेटेड18 Dec 2025, 02:39 PM IST
Infosys Q3 Results FY 2026 Date and Time
Infosys Q3 Results FY 2026 Date and Time

Infosys Q3 Results FY 2026 Date and Time: देश की प्रमुख आईटी कंपनी इन्फोसिस ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के नतीजों को लेकर सस्पेंस खत्म कर दिया है। बेंगलुरु स्थित इस सॉफ्टवेयर कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि वह वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3) के वित्तीय परिणाम कब जारी करने जा रही है। 15 दिसंबर को शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक अगले महीने होने वाली है। इस बैठक में तिमाही नतीजों की समीक्षा की जाएगी।

इस दिन आएगा इन्फोसिस का तिमाही रिजल्ट

इन्फोसिस की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग मंगलवार , 13 जनवरी और बुधवार, 14 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। इस दो दिवसीय बैठक का मुख्य उद्देश्य 31 दिसंबर को खत्म हुई तिमाही के लिए ऑडिटड कंसोलिडेटेड और स्टैंडअलोन फाइनेंशियल रिजल्ट्स की रिव्यू करना है और उनकी मंजूरी देना है। कंपनी 14 जनवरी को रिजल्ट्स को बोर्ड की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद पब्लिक करेगी।

यह भी पढ़ें | ₹111 का शेयर 8 दिन में ₹233 पर पहुंचा, Meesho निवेशकों की लगी लॉटरी

कितने बजे जारी होगा Q3 रिजल्ट

आमतौर पर देखा गया है कि इन्फोसिस अपने नतीजों का ऐलान कारोबार बंद होने के बाद करती है। पिछली तिमाही यानी जुलाई-सितंबर तिमाही के परिणाम भी शाम 4 बजे के करीब घोषित किए गए थे। ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि 14 जनवरी, 2026 को भी शाम 4 बजे के आसपास ही कंपनी अपना रिजल्ट जारी करेगी।

यह भी पढ़ें | Investment Tips: मोतीलाल ओसवाल ने ₹250 के इस शेयर कहा खरीद लो

बंद हुई ट्रेडिंग विंडो

बता दें कि कंपनी ने नतीजे घोषित करने की तारीख के ऐलान के साथ ही इनसाइडर ट्रेडिंग रोकने के लिए ट्रेडिंग विंडो भी बंद करने का भी ऐलान किया है। यह विंडों उनके लिए बंद होगी, जो कंपनी के भीतर महत्वपूर्ण पदों पर हैं या जिनके पास कंपनी की संवेदनशील जानकारी हो सकती है। कंपनी के मुताबिक, ट्रेडिंग विंडो 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक बंद रहेगी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटइस दिन पेश होंगे इन्फोसिस के Q3 रिजल्ट्स, देख लीजिए टाइम और डेट
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटइस दिन पेश होंगे इन्फोसिस के Q3 रिजल्ट्स, देख लीजिए टाइम और डेट