Infosys Share Price: Q3 रिजल्ट्स ने इन्फोसिस में भरी जान, शेयरों में 5% की तेजी, खरीदें बेचें या होल्ड करें?

Infosys Share Price: वित्तीय वर्ष 2025-26 की तिसरी तिमाही के नतीजों के बाद इन्फोसिस के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। इसके शेयर आज 5 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल दर्ज किए हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड16 Jan 2026, 12:02 PM IST
Infosys Share Price
Infosys Share Price

Infosys Share Price: शेयर बाजार में आज देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) के शेयरों में भारी हलचल देखने को मिली। शुक्रवार, 16 जनवरी को शेयर मार्केट खुलते ही इन्फोसिस के शेयरों पर निवेशक टूट पड़े। दिग्गज आईटी कंपनी की तरफ से पेश किए गए तिमाही नतीजों ने निवेशकों में जोश भर दिया है इसके शेयर 5 प्रतिशत की शानदार बढ़त हासिल किए। वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 9.6% गिरकर 6,654 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, कंपनी के रेवेन्यू में 2.2% की मामूली बढ़त देखी गई और यह 45,479 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

इन्फोसिस के शेयरों में 5 प्रतिशत का जोरदार उछाल

इसके बावजूद, शुक्रवार सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इन्फोसिस के शेयर 5.70% तक चढ़कर 1,690 रुपये के लेवल पर पहुंच गए। मार्केट की तरफ से इस पॉजिटिव रुख का सबसे बड़ा कारण कंपनी की तरफ से भविष्य को लेकर दिया गया गाइडेंस है। इन्फोसिस ने अपने रेवेन्यू ग्रोथ के अनुमान को 3.0% से बढ़ाकर 3.5% कर दिया है। इससे पता चलता है कि कंपनी को आने वाले दिनों में कारोबार में मजबूती की उम्मीद है।

मुश्किल दौर में भी कंपनी को मिली शानदार डील्स

पिछले कुछ समय आईटी सेक्टर दबाव और अनिश्चित मांग के दौर से गुजर रहा था। लेकिन इन्फोसिस के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि स्थिति धीरे-धीरे बदल रही है। कंपनी ने मुश्किल दौर में भी शानदार डील्स हासिल की हैं। डॉलर के लिहाज से देखें तो कंपनी की आय में 0.5% की बढ़ोतरी हुई है, जो 5,099 मिलियन डॉलर रही। कॉन्स्टेंट करेंसी (CC) के भी सालाना आधार पर 1.7% की बढ़ी है। सबसे खास बात यह है कि लंबे समय के बाद कंपनी के हेडकाउंट में 4.2% की सालाना बढ़ोतरी देखी गई है। इससे पता चलता है कि इन्फोसिस भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए खुद को तैयार कर रही है और आने वाले दिनों में काम बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

यह भी पढ़ें | Bharat Coking Coal IPO: लिस्टिंग से पहले BCCL के GMP में तूफान

इन्फोसिस के शेयर खरीदें बेचें या होल्ड करें?

इन्फोसिस के रिजल्ट्स के बाद कई ब्रोकरेज ने इस पर अपनी कवरेज शुरू कर दी है। ICICI Securities ने कहा कि इंफोसिस का प्रदर्शन उम्मीदों के काफी करीब रहा है। हालांकि, मार्जिन में 20 बेसिस पॉइंट्स की मामूली गिरावट आई है और यह 20.8% पर रहा, लेकिन रेवेन्यू के मोर्चे पर कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। ब्रोकरेज फर्म ने अगले वित्त वर्ष (FY27) में और भी बेहतर ग्रोथ की संभावना जताई है। इसका मुख्य वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित डिमांड और एनर्जी, सॉल्यूशन और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे सेक्टर्स में बढ़ती सक्रियता है। फिलहाल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इस शेयर पर होल्ड रेटिंग बरकरार रखी है।

यह भी पढ़ें | Gold Silver Rate Today: आज चांदी 6,000 हुई सस्ता, सोने की भी चमक पड़ी फीकी

एक्सिस सिक्योरिटीज ने दी BUY रेटिंग

वहीं, एक्सिस सिक्योरिटीज ने इन्फोसिस के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कंपनी ने अपनी प्रॉफिट मार्जिन के अनुमान को पहले के 2-3 फीसदी से बढ़ाकर अब ज्यादा बेहतर स्तर पर रखा है। कंपनी का कहना है कि वह आने वाले समय में लगातार बढ़ोतरी दिखाएगी, भले ही मौसमी उतार-चढ़ाव रहे और बाजार में अनिश्चितता बनी हुई हो। इसके साथ ही चल रही दूसरी योजनाओं का भी फायदा मिलेगा। फिलहाल स्टॉक की वैल्यूएशन दिसंबर 2027 की अनुमानित कमाई (EPS) के 23 गुना पर है। ब्रोकरेज ने इसके लिए 1,620 रुपये के टार्गेट । को बढ़ाकर 1,820 रुपये कर दिया है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटInfosys Share Price: Q3 रिजल्ट्स ने इन्फोसिस में भरी जान, शेयरों में 5% की तेजी, खरीदें बेचें या होल्ड करें?
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटInfosys Share Price: Q3 रिजल्ट्स ने इन्फोसिस में भरी जान, शेयरों में 5% की तेजी, खरीदें बेचें या होल्ड करें?