
Dividend Stocks 2025: इंगरसोल रैंड (इंडिया) लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने प्रति शेयर 550 प्रतिशत का डिविडेंड घोषित किया है, जिससे निवेशकों को मोटी कमाई होने वाली है। इसके शेयर आज यानी 25 नवंबर को एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी ने 17 नवंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बोर्ड ने 14 नवंबर 2025 को हुई बैठक में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 55 रुपये का अंतरिम डिविडेंड मंजूर किया है। ऐसे में जिन शेयरधारकों के पास कंपनी के 1000 शेयर होंगे, उन्हें 55,000 रुपये का डिविडेंड पे आउट मिलेगा। यह रकम 11 दिसंबर 2025 तक निवेशकों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
इंगरसोल रैंड (इंडिया) लिमिटेड के डिविडेंड के लिए आज रिकॉर्ड डेट है। ऐसे में जो शेयरधारक आज ट्रेडिंग सेशन खत्म होने तक शेयरहोल्डर हैं, उन्हें मोटा डिविडेंड मिलेगा। कल से शेयर एक्स-डिविडेंड हो जाएंगे। यानी नया खरीदार डिविडेंड का हकदार नहीं रहेगा।
बता दें कि मंगलवार को दोपहर 2:45 बजे इंगरसोल रैंड (इंडिया) लिमिटेड 80 रुपये या 2.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। इस दौरान इनका शेयर प्राइस 3,838.70 रुपये प्रति शेयर था। वहीं, पिछले 1 महीने के दौरान 2.70 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि 6 महीने के दौरान शेयर लगभग 4.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। वहीं, साल 2025 में अब तक 8.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले एक साल प्रदर्शन की बात करें, तो इस दौरान शेयरों ने निवेशकों को 17 प्रतिशत का नुकसान हुआ है।
इंगरसोल रैंड (इंडिया) लिमिटेड देश की दिग्गज इंडस्ट्रियल एयर कंप्रेसर मैन्युफैक्चरर कंपनियों में से एक है। कंपनी कंप्रेसर बनाने के साथ-साथ इनकी सर्विसिंग और मेंटेनेंस का भी बड़ा कारोबार चलाती है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में इसकी मजबूत पकड़ है और लंबे समय से यह लगातार मुनाफे में चल रही है। यही वजह है कि कंपनी अपने शेयरधारकों को समय-समय पर शानदार रिटर्न देती रही है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.