₹250 से टूटकर ₹97 पर आया टर्बाइन बनाने वाली इस कंपनी का शेयर, क्या अब खरीदारी का है मौका?

Inox Wind Share Price Crash:  रिन्यूएबल सेक्टर की दिग्गज कंपनी आइनॉक्स विंड (Inox Wind) के शेयरों में आज भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसके शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं।  

Shivam Shukla
अपडेटेड16 Feb 2026, 03:24 PM IST
 <span class='webrupee'>₹</span>250 से टूटकर  <span class='webrupee'>₹</span>97 पर आया टर्बाइन बनाने वाली इस कंपनी का शेयर
₹250 से टूटकर ₹97 पर आया टर्बाइन बनाने वाली इस कंपनी का शेयर

Inox Wind Share Price Crash: शेयर बाजार में सोमवार, 16 फरवरी को रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी आइनॉक्स विंड (Inox Wind) के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई है। इसके शेयर आज के कारोबार में 8% की भारी गिरावट के साथ 97.53 रुपये के 52 वीक लो लेवल पर आ गए।Inox Wind के शेयरों में यह बिकवाली कंपनी की तीसरी तिमाही के कमजोर नतीजे और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर अनिश्चितता की वजह हावी हुई है।

अनुमान से काफी कम रहा रेवेन्यू

Inox Wind की तरफ से पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी की प्रोजेक्ट पूरा करने की रफ्तार बेहद कम रही है। रिपोर्ट की गई तिमाही के दौरान इसने केवल 252 मेगावाट की डिलीवरी दी। यह एनालिस्टों के अनुमान से बेहद कम है। इसका सीधा असर कंपनी के रेवेन्यू पर देखने को मिला। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के दौरान आइनॉक्स विंड का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 1,207.5 करोड़ रुपये रहा। यह मार्केट के 34% के अनुमानित आंकड़ें से कमजोर है।

Inox Wind का इतना रहा मुनाफा

मुनाफे के मोर्चे पर भी स्थिति चिंता बढ़ा देने वाली रही। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का एडजस्टेड प्रॉफिट 117 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। यह बाजार के अनुमान से 35% कम है। प्रॉफिट में इस बड़ी गिरावट का एक बड़ा कारण बढ़ता हुआ ब्याज खर्च है। ब्याज लागत में साल-दर-साल आधार पर 46% की भारी बढ़ोतरी दर्ज गई है। इसके अलावा, कंपनी की सब्सिडरी Inox Green Energy Services के बेहतर प्रदर्शन के कारण माइनॉरिटी इंटरेस्ट आउटफ्लो बढ़ा है, जिससे नेट प्रॉफिट पर दबाव और बढ़ गया।

यह भी पढ़ें | सोना-चांदी का भाव फिर हुआ धड़ाम, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक जान लीजिए आज की कीमत

खराब रिजल्ट्स के बाद ब्रोकरेज ने बदली रणनीति

कंपनी के खराब रिजल्ट्स के बाद ग्लोबल और घरेलू ब्रोकरेज फर्मों ने Inox Wind को लेकर अपनी स्ट्रैटजी बदल दी है। Nomura ने कंपनी के टारगेट प्राइस को 200 रुपये से घटाकर सीधे 155 रुपये कर दिया है। जापानी ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के मैनेजमेंट ने गाइडेंस पर कमजोर रुख अपनाया है। ब्रोकरेज ने कंपनी के वैल्यूएशन मल्टीपल को भी 30 गुना से घटाकर 20 गुना कर दिया है।

नोमुरा ने भविष्य में प्रोजेक्ट्स पूरा करने के अनुमानों में भी कटौती की है। अब फाइनेंशियल ईयर 2026 के लिए 1 गीगावाट, 2027 के लिए 1.6 गीगावाट और 2028 के लिए 2 गीगावाट का टार्गेट रखा गया है। यह पहले के मुकाबले बेहद कम है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के सामने जमीनी स्तर पर प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने की चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं। हालांकि, इन भारी कटौती के बावजूद नोमुरा ने Buy रेटिंग को बरकरार रखा है।

मोतीलाल ओसवाल ने भी जाहिर की चिंता

घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने भी कंपनी के तिमाही नतीजों पर अपनी चिंता जाहिर की है। घरेलू ब्रोकरेज ने इनॉक्स विंड के टार्गेट प्राइस को घटाकर 150 रुपये कर दिया है। इसके साथ ही वैल्यूएशन मल्टीपल में भी कटौती की है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि पूरे पावर और रिन्यूएबल सेक्टर में इस समय सेंटिमेंट थोड़ा कमजोर है। नए ऑर्डर्स मिलने की रफ्तार धीमी होना और प्रोजेक्ट्स के पूरा होने में देरी निवेशकों को दूर कर रहा है। ब्रोकरेज ने फाइनेंशियल ईयर 2026 और 2027 के लिए कंपनी के प्रॉफिट अनुमानों में क्रमशः 10% और 5% की कटौती की है।

यह भी पढ़ें | IT स्टॉक्स में टॉप MF की 10% ज्यादा की हिस्सेदारी, निवेशकों के लिए है बड़ा खतरा

एक्सिस सिक्योरिटीज ने दी ये राय

वहीं, एक्सिस सिक्योरिटीज ने Inox Wind पर चिंता जताते हुए सेक्टर को लेकर न्यूट्रल रुख अपनाया है। ब्रोकरेज ने हाईलाइट किया कि कंपनी का EBITDA अनुमान से 7% कम रहा है, वहीं फाइनेंशियल ईयर 2026 के लिए 1,200 MW के पुराने एग्जीक्यूशन गाइडेंस को हासिल करना अब चुनौतीपूर्ण लग रहा है। ब्रोकरेज ने कंपनी के टारगेट प्राइस को 190 रुपये से घटाकर सीधे 130 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज ने कंपनी के वैल्यूएशन मल्टीपल को भी 29 गुना से घटाकर 23 गुना कर दिया है।

अब रेवेन्यू आधारित डिलीवरी करेगी कंपनी

Inox Wind के मैनेजमेंट ने इस तिमाही के रिजल्ट्स के साथ एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का ऐलान किया है। अब कंपनी मेगावाट (MW) आधारित डिलीवरी के बजाय रेवेन्यू आधारित डिलीवरी करेगी। कंपनी ने भविष्य के लिए मेगावाट आधारित गाइडेंस देना बंद कर दिया है। इसके विपरीत, मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2026 में 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू हासिल करने का टार्गेट रखा है। यह पिछले साल के मुकाबले 35% से ज्यादा की बढ़ोतरी को दिखाता है। वहीं, वित्त वर्ष 2027 में रेवेन्यू में 75% की जबरदस्त बढ़ोत्तरी का अनुमान लगाया गया है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केट ₹250 से टूटकर ₹97 पर आया टर्बाइन बनाने वाली इस कंपनी का शेयर, क्या अब खरीदारी का है मौका?
More
बिजनेस न्यूज़मार्केट ₹250 से टूटकर ₹97 पर आया टर्बाइन बनाने वाली इस कंपनी का शेयर, क्या अब खरीदारी का है मौका?