50 पैसे से ₹30 पहुंचा ये शेयर! 1 लाख बन गए ₹5.96 करोड़, क्या आपके पास भी है यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक

Multibagger Penny Stocks: इंट्रीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के शेयरों ने महज पांच साल में अपने निवेशकों का पैसा 500 गुना बढ़ा दिया है। इसने 1 लाख रुपये को 5.96 करोड़ रुपये में बदल दिए हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड5 Dec 2025, 03:17 PM IST
Penny Stock
Penny Stock

Multibagger Penny Stocks Under RS 50: शेयर बाजार में आपने बहुत सारे शेयरों को सुना होगा कि उसने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। लेकिन कुछ शेयर ऐसे होते हैं, जो निवेशकों पर पैसों की बारिश कर देते हैं। ऐसे ही एक पेनी स्टॉक ने 50 पैसे से लगभग 30 रुपये तक का शानदार सफर तय किया है। इस स्टॉक ने 1 लाख रुपये के निवेश को 5.96 करोड़ रुपये में बदल दिया है, जिसके बाद से शेयर बाजार में इसकी चर्चा तेज हो गई है। इस पेनी स्टॉक का नाम इंट्रीग्रेटेड इंडस्ट्रीज है।

पांच साल में 59,500% का रिटर्न

महज पांच साल पहले इंट्रीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमत मात्र 50 पैसे थी। वहीं, आज यह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 29.80 रुपये के भाव पर बिक रहा है। अगर किसी निवेशक ने दिसंबर 2020 में इस कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आज उसकी वैल्यू करीब 5.96 करोड़ रुपये हो गई होती। यानी पांच सालों के दौरान लगभग 59,500% का रिटर्न मिला है। रिपोर्ट की गई अवधि में निवेशक का पैसा 500 गुना बढ़ गया होगा। कंपनी ने अपने स्टॉक को सितंबर 2024 में 10 रुपये से 1 रुपये के रेश्यो में विभाजित किया था। इससे पहले अप्रैल 2024 में 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर भी जारी किए थे। ये कॉर्पोरेट एक्शन अक्सर निवेशकों के लिए अधिक फायदे लेकर आते हैं।

यह भी पढ़ें | Bonus Share Stock: इस रियल एस्टेट कंपनी ने बोनस शेयर का किया ऐलान

आज फिर लगा अपर सर्किट

हालांकि, पिछले एक साल से इस स्टॉक में भी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। इस अवधि के दौरान यह पेनी स्टॉक 18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज किया है। लेकिन पिछले 6 महीने में इसमें 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल की है। अगर शॉर्ट टर्म की बात करें, तो पिछले एक महीने में 24 प्रतिशत की शानदार तेजी आई है। वहीं, पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन में यह 11 प्रतिशत ऊपर चढ़ा है।शुक्रवार को भी इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 5% की तेजी के साथ 29.80 रुपये के अपर सर्किट को छुआ, जिससे एक बार फिर इसकी चर्चा तेजी हो गई है।

यह भी पढ़ें | RBI के Repo Rate कटौती के बाद रुपया धड़ाम! फिर पहुंचा 90 के पार

सितंबर तिमाही रिजल्ट 2025

कंपनी मौजूदा वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में शानदार रिटर्न जारी किया था। कंपनी ने नेट प्रॉफिट में 108 प्रतिशत की जोरदार बढ़त हासिल की है। यह पिछले साल की समान तिमाही में दर्ज 14.40 करोड़ रुपये से बढ़कर 29.88 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान ऑपरेशन से रेवेन्यू भी 54 प्रतिशत बढ़कर 186.61 करोड़ से 286.46 करोड़ तक पहुंच गया है। हालांकि, कंपनी का कुल खर्च भी 49% बढ़ा है, जो 257.13 करोड़ रहा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केट50 पैसे से ₹30 पहुंचा ये शेयर! 1 लाख बन गए ₹5.96 करोड़, क्या आपके पास भी है यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक
More
बिजनेस न्यूज़मार्केट50 पैसे से ₹30 पहुंचा ये शेयर! 1 लाख बन गए ₹5.96 करोड़, क्या आपके पास भी है यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक