IPO Listing Today: हाई-टेक इंजीनियर्स, Symbiotec और स्काईवेज की लिस्टिंग आज, GMP कर रहा बंपर मुनाफा का इशारा

IPO Listing Today:  शेयर बाजार में आज हाई-टेक इंजीनियर्स, सिंबायोटेक फार्मालैब और स्काईवेज एयर सर्विसेज के आईपीओ की शानदार लिस्टिंग होने जा रही है। शानदार GMP के चलते निवेशकों को पहले ही दिन 18% से लेकर 66% तक के मुनाफे की उम्मीद है।

Shivam Shukla
अपडेटेड1 Sep 2026, 08:42 AM IST
हाई-टेक इंजीनियर्स, Symbiotec और स्काईवेज की लिस्टिंग आज, 66% पर GMP
हाई-टेक इंजीनियर्स, Symbiotec और स्काईवेज की लिस्टिंग आज, 66% पर GMP

IPO Listing Today: शेयर बाजार में मंगलवार, 1 सितंबर को तीन मेनबोर्ड आईपीओ की लिस्टिंग होने वाली है। इन तीनों आईपीओ को निवेशकों से भरपूर प्यार मिला। इन तीन आईपीओ के नाम हाई-टेक इंजीनियर्स लिमिटेड, सिंबायोटेक फार्मालैब लिमिटेड और स्काईवेज एयर सर्विसेज लिमिटेड है। ग्रे मार्केट में इन आईपीओ के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) शानदार लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहा है।

247 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ हाई-टेक इंजीनियर्स

हाई-टेक इंजीनियर्स लिमिटेड का आईपीओ 24 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, जबकि 27 अगस्त तक निवेशकों ने इसमें बोलियां लगाईं। इस पब्लिक इश्यू के जरिए कंपनी 136 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी की थी। तीन दिनों की बिडिंग के दौरान इस आईपीओ को कुल 247.39 गुना बोलियां हासिल हुईं।

क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स (QIB) की कैटेगरी में 249.71 गुना बोलियां हासिल हुईं, जबकि नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 412.96 गुना सब्सक्राइब किया गया। वहीं, खुदरा निवेशकों की तरफ से 175.10 गुना सब्सक्राइब किया गया।

हाई-टेक इंजीनियर्स जीएमपी

Hy-Tech Engineers IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) आज सुबह 35 रुपये पर था। वहीं, कंपनी के अपर प्राइस बैंड 53 रुपये के आधार पर इसकी अनुमानित लिस्टिंग 88 रुपये के आसपास हो सकती है। यानी, निवेशकों को पहले दिन 66.04% मुनाफे का मौका बन रहा है।

Symbiotec Pharmalab 75 गुना हुआ बुक

इसके साथ ही ,Symbiotec Pharmalab Ltd के शेयर भी आज दलाल स्ट्रीट पर कदम रखने वाले हैं। इस आईपीओ तीन दिनों की बिडिंग के दौरान कुल 75.08 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ। क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स (QIB) की कैटेगरी में 181.20 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ है,जबकि नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) सेगमेंट में 77.56 गुना और रिटेल इन्वेस्टर्स की कैटेगरी में 13.69 गुना बोलियां लगाई गईं।

Symbiotec Pharmalab Ltd GMP

आज ग्रे मार्केट में सिम्बायोटेक फार्मालैब आईपीओ का GMP 185 रुपये चल रहा था। वहीं, अपर प्राइस बैंड 988 रुपये के आधार पर 1173 रुपये के आसपास लिस्टिंग हो सकता है। ऐसे में पहले दिन निवेशकों को 18.72% प्रॉफिट मिल सकता है।

स्काईवेज एयर सर्विसेज पर 71 गुना मिली बोलियां

इसी के साथ, आज सेंकेंड्री मार्केट में स्काईवेज एयर सर्विसेज लिमिटेड के शेयर भी डेब्यू करने जा रहे हैं। 24 अगस्त से 27 अगस्त के बीच इस आईपीओ को 71.25 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 139.69 गुना बोलियां हासिल हुईं, जबकि नॉन-इंस्टिट्यूशल इन्वेस्टर्स (NII) के सेगमेंट में 87.24 गुना और खुदरा निवेशकों की तरफ से 25.40 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

स्काईवेज एयर सर्विसेज जीएमपी आज

आज शेयर बाजार में कदम रखने से पहले स्काईवेज एयर के शेयर अनलिस्टेड मार्केट में अपर इश्यू प्राइस के अपर बैंड 138 रुपये से 32 रुपये अधिक पर कारोबार कर रहे हैं। इस हिसाब से इसकी लिस्टिंग 170 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है। यानी, पहले ही दिन 23 प्रतिशत से ज्यादा मुनाफे की उम्मीद है।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटIPO Listing Today: हाई-टेक इंजीनियर्स, Symbiotec और स्काईवेज की लिस्टिंग आज, GMP कर रहा बंपर मुनाफा का इशारा
More