IPO Alert: शंकेश ज्वैलर्स और सनशाइन पिक्चर्स में दांव लगाने का मौका, चेक करें GMP, प्राइस बैंड सहित सारी डिटेल

Shankhesh Jewellers, Sunshine Pictures: आज शंकेश ज्वैलर्स और सनशाइन पिक्चर्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड18 Aug 2026, 10:07 AM IST
IPO Alert: शंकेश ज्वैलर्स और सनशाइन पिक्चर्स में दांव लगाने का मौका
IPO Alert: शंकेश ज्वैलर्स और सनशाइन पिक्चर्स में दांव लगाने का मौका

Shankhesh Jewellers, Sunshine Pictures: प्राइमरी मार्केट में आज यानी 18 अगस्त से निवेश के दो मौके खुल रहे हैं। ज्वैलरी सेगमेंट की थोक विक्रेता कंपनी शंकेश ज्वैलर्स और फिल्म निर्माता विपुल शाह की कंपनी सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लेकर आ रही हैं। दोनों ही कंपनियों के आईपीओ 20 अगस्त को बंद होंगे, जबकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 17 अगस्त को खुलेगी।

शंकेश ज्वैलर्स आईपीओ डिटेल

शंकेश ज्वैलर्स अपने 367 करोड़ रुपये के इश्यू के लिए 88 से 93 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का टोटल वैलयूएशन 1,367 करोड़ रुपये बैठती है। इस आईपीओ के तहत 2.95 करोड़ तक नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 1 करोड़ इक्विटी शेयर बिक्री पेशकश (OFS) के तहत बेचे जाएंगे।

निचले प्राइस बैंड पर आईपीओ का साइज लगभग 347 करोड़ रुपये और अपर बैंड पर 367 करोड़ रुपये रहेगा। कंपनी ने कुल इश्यू में से 50 प्रतिशत हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB), 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों और 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए आरक्षित रखा है। कंपनी के शेयर 25 अगस्त को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

शंकेश ज्वैलर्स आईपीओ जीएमपी

वहीं, शंकेश ज्वैलर्स आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम फिलहाल 2 से 3 रुपये प्रति शेयर के आसपास है। अपर बैंड 93 रुपये पर लिस्टिंग का अनुमानित भाव लगभग 95 रुपये है। यानी, निवेशकों को महज 2.15 प्रतिशत का मामूली फायदा मिलने की संभावना है।

सनशाइन पिक्चर्स आईपीओ की डिटेल्स

दूसरी तरफ, फिल्म एवं टेलीविजन मेकर-डायरेक्टर विपुल शाह की तरफ से प्रमोटेड सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड आईपीओ के जरिए 282 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए 342 से 360 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस इश्यू के तहत कुल 78.37 लाख शेयरों की पेशकश की जाएगी, जिसमें 48 लाख नए इक्विटी शेयर और 30.37 लाख शेयरों का ओएफएस शामिल है। नए शेयरों से मिलने वाले 112.50 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी अपनी लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी, जबकि बांकी की रकम इस्तेमाल सामान्य कंपनी कामकाज में किया जाएगा।

सनशाइन पिक्चर्स आईपीओ जीएमपी

सनशाइन पिक्चर्स आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) सुबह 9:34 बजे तक 75 रुपये रहा। कंपनी के शेयर का अपर प्राइस बैंड 360 रुपये है। इस हिसाब से लिस्टिंग पर शेयर का अनुमानित भाव 435 रुपये बैठता है। यानी निवेशकों को करीब 20.83 प्रतिशत का प्रीमियम मिलने की उम्मीद है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटIPO Alert: शंकेश ज्वैलर्स और सनशाइन पिक्चर्स में दांव लगाने का मौका, चेक करें GMP, प्राइस बैंड सहित सारी डिटेल
More