IPO के पैसे कंपनियां कहां कर रही हैं खर्च? बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

IPO: भारत का IPO मार्केट तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस साल IPO के जरिए कंपनियों ने अब तक 1.82 लाख करोड़ जुटा लिया है। आखिर कंपनियां इन पैसों को कहां खर्च कर रही हैं? बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया है।

Jitendra Singh
अपडेटेड2 Dec 2025, 04:09 PM IST
IPO: कंपनियां कर्ज चुकाने में अपना पैसा लगा रही हैं।
IPO: कंपनियां कर्ज चुकाने में अपना पैसा लगा रही हैं। (Livemint)

IPO: भारत का आईपीओ मार्केट सुनहरे दौर से गुजर रहा है। साल 2025 भारत के IPO बाजार के लिए अब तक का सबसे बड़ा साल बन गया है। आईपीओ के जरिए कंपनियां बंपर रकम जुटा रही हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर इस रकम को कंपनियां कहां खर्च कर रही हैं? इस बारे में बैंक बड़ौदा की इकोनॉमिक रिसर्च टीम ने एक बड़ा खुलासा किया है। यह रिपोर्ट अप्रैल से अक्टूबर 2025 के बीच सेबी को भेजी गई 200 से ज्यादा कंपनियों की फाइलों को देखकर बनाई गई है। इनमें से 189 कंपनियों ने साफ-साफ बताया कि वे IPO से मिलने वाला पैसा किस काम में इस्तेमाल करेंगी।

MSN में छपी खबर के मुताबिक, बैंक ऑफ बडौ़दा ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि 189 कंपनियां मिलकर करीब 1.82 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे। इसमें से 1.20 लाख करोड़ रुपये कंपनियों ने नए शेयर बेचकर जुटाए। 62,000 करोड़ रुपये पुराने शेयरधारक अपने शेयर बेचकर कमाएंगे। यानी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए जुटाए। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि OFS यानी Offer for Sale से जो पैसा आता है, वह कंपनी को नहीं मिलता है। यह पूरा पैसा प्रमोटर की जेब में जाता है। लिहाजा इस रकम को कंपनियां अपने प्रोजेक्ट या बिजनेस में नहीं इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें | भारत के IPO बाजार को CEA ने दी चेतावनी, जानिए क्यों

आखिर कंपनियां कहां पैसे खर्च करती हैं?

BOB इकोनॉमिक रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनियों की ओर से जुटाई गई 1.82 लाख करोड़ रुपये में से 66 फीसदी फ्रेश ऑफर के ज़रिए आई थी। वहीं बाकी रकम OFS के जरिए आई। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कंपनियां नए शेयर बेचकर जो 1.2 लाख करोड़ रुपये जुटा रही हैं, उसमें से करीब 29% यानी 34,441 करोड़ रुपये सिर्फ अपने पुराने कर्ज चुकाने में लगाएंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि “यह डीलिवरेजिंग प्रोसेस का हिस्सा है, जहाँ कंपनियां फ़ंड जुटाने के लिए मार्केट जाती हैं, जिसका इस्तेमाल कर्ज़ चुकाने के लिए किया जाता है।”

यह भी पढ़ें | इस IPO ने निवेशकों को दिया बड़ा झटका, लिस्ट होते ही 1 शेयर पर ₹48 का नुकसान

बता दें कि बाजार से पैसा उठाकर कर्ज चुकाने की इस प्रक्रिया को ही “डीलिवरेजिंग” कहा जाता है। दरअसल, कंपनियां इसलिए ऐसा कर रही हैं ताकि उनके ऊपर कर्ज का बोझ कम हो जाए। इससे कंपनियों की स्थिति मजबूत होती है और उनकी बैलेंस शीट हल्की और स्थिर बनी रहती है।

कैपेक्स और अन्य उपयोग

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनियां जुटाए गए पैसे का लगभग 26 फीसदी हिस्सा पूंजीगत व्यय (capital expenditure) के लिए रखा है। लगभग एक चौथाई हिस्सा कहां खर्च होगा, इस बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है। डेटा से यह भी पता चला है कि 9.1 फीसदी फंड सब्सिडियरी में निवेश के लिए, 1.9 फीसदी लीज पेमेंट के लिए, 3.6 फीसदी ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए और 6.2 फीसदी वर्किंग कैपिटल के लिए रखा है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटIPO के पैसे कंपनियां कहां कर रही हैं खर्च? बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटIPO के पैसे कंपनियां कहां कर रही हैं खर्च? बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा