
IRCTC Share Price: शेयर बाजार में मंगलवार को दबाव के बीच रेलवे की मिनी रत्न कंपनी IRCTC के शेयरों खरीदारी देखने को मिली है। यह उछाल भारतीय रेलवे की तरफ से सभी कैटेगरी के यात्री ट्रेन के किरायों में बढ़ोतरी के फैसला की वजह से आया है। आज के शुरुआती कारोबार में IRCTC के शेयर लगभग 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज किए हैं।
IRCTC के शेयर सोमवार को 681.55 रुपये पर बंद हुआ थे, जबकि मंगलवार सुबह मार्केट खुलते ही यह 686.55 रुपये पर पहुंच गए। कुछ ही देर में इसने 686.85 रुपये का लेवल छू लिया। हालांकि, मार्केट में वोलैटिलिटी का असर इस पर भी देखने को मिला। सुबह 11 बजे यह 682.80 रुपये पर ट्रेड करने लगा, जो कि पिछले बंद भाव से केवल 0.20% ज्यादा है।
दरअसल, इंडियन रेलवे ने आगामी 26 दिसंबर से सभी कैटेगरी में पैसेंजर ट्रेनों का किराया बढ़ाने का फैसला लिया है। नया किराया मुख्य रूप से लंबी दूरी की यात्रा पर लागू होगा। जनरल कैटेगरी में 215 किलो मीटर से ज्यादा की यात्रा पर लागू होगा। वहीं, मेल या एक्सप्रेस (नॉन-एसी) के लिए किराया 2 पैसे प्रति किलो मीटर बढ़ाया गया है। इसके अलावा, एसी कैटेगरी में 2 पैसे प्रति किलो मीटर किराया बढ़ाया गया है। बता दें कि डेली पैसेंजर्स सुविधा के लिए लोकल ट्रेनों, मंथली सीजन टिकटों (MST) और 215 किलो मीटर से कम के साधारण कैटेगरी की यात्राओं पर कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
बता दें कि इस बदलाव से लगभग 600 करोड़ रुपये रेवेन्यू बढ़ने की उम्मीद है। यह वजह से कि IRCTC के शेयरों में बायिंग आई। IRCTC के शेयर प्रदर्शन की बात करें, इस साल 1 फरवरी को यह स्टॉक 838.35 रुपये के हाई लेवल पर था, लेकिन उसके बाद से इसमें लगातार गिरावट देखी गई है। मार्च के महीने में इसने 655.70 रुपये पर अपना 52-हफ्ते का निचला स्तर बनाया। आज के कारोबार में भी यह अपने उस 52 वीक लो से महज 4% ऊपर ट्रेड कर रहा है। साल 2025 में आईआरसीटीसी के शेयर 14 प्रतिशत नीचे आ चुके हैं। नवंबर महीने में इसने 4.5% की गिरावट दर्ज की थी, जबकि दिसंबर में भी 0.5 प्रतिशत की कमजोरी बनी हुई है।
एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज की सीनियर रिसर्च एनालिस्ट सीमा श्रीवास्तव ने कहा, मोनोपॉली फायदे, मजबूत कैश जनरेशन और प्लेटफॉर्म से जुड़ी नई संभावनाओं के साथ IRCTC लंबे समय तक स्थिर तरीके से बढ़ोतरी करने की स्थिति में है। उन्होंने आगे बताया कि अब टिकट बुकिंग में अच्छी खासी पहुंच हो चुकी है, इसलिए कंपनी का फोकस अब ज्यादा मुनाफे वाली नॉन-कन्वीनियंस फीस और दूसरी सहायक सर्विसेज पर शिफ्ट हो रहा है। इससे कमाई में स्थिरता आएगी। कैटरिंग और रेल नीर जैसे सेगमेंट से लगातार अच्छा कैश फ्लो आ रहा है, जबकि टूरिज्म बिजनेस अब बड़ा ग्रोथ और मुनाफे का ड्राइवर बन गया है। भारत गौरव ट्रेनें और महाराजा एक्सप्रेस जैसी लग्जरी ट्रेनों की डिमांड जोरदार है। कुल मिलाकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि IRCTC जैसी मोनोपॉली वाली कंपनी में लंबे समय के निवेशकों के लिए अच्छा मौका है, हालांकि शॉर्ट टर्म में थोड़ी उतार-चढ़ाव रह सकती है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.