
IREDA Q3 Business Update: सरकार के स्वामित्व वाली दिग्गज कंपनी भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) का अक्टूबर-दिसंबर 2025 के दौरान ऋण वितरण 44 प्रतिशत बढ़कर 24,903 करोड़ रुपये रहा। वहीं, पिछले साल की समान अवधि में यह 17,236 करोड़ रुपये था। कंपनी बयान के अनुसार, समीक्षाधीन अवधि में पास लोन अमाउंट 40,100 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक वर्ष पहले 31,087 करोड़ रुपये था। यानी इसमें 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
कंपनी की लोन बुक 31 दिसंबर 2025 तक 87,975 करोड़ रुपये रही, जबकि 31 दिसंबर 2024 तक 68,960 करोड़ रुपये थी। यानी इसमें 28% की शानदार बढ़ोतरी हुई है। इरेडा के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप कुमार दास ने कहा, ‘दिसंबर 2025 तक का मजबूत प्रदर्शन इरेडा (IREDA) की वित्तपोषण क्षमताओं में बढ़ते विश्वास और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में लगातार तेजी को दिखाता है। हमारे बढ़ते लोन सेगमेंट से भारत के ग्रीन एनर्जी डेवलपमेंट को सक्षम बनाने में इरेडा की महत्वपूर्ण भूमिका नजर आती है।’
दिसंबर तिमाही के अंत में कंपनी का बकाया लोन 87,975 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में 68,960 करोड़ रुपये था यानी इसमें 28% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी ने बिजनेस अपडेट में इस पीरिएड के लिए एसेट क्वालिटी से जुड़ी डिटेल्स नहीं जारी की है।
बता दें कि दिंसबर 2023 में लिस्टिंग के बाद इरेडा के शेयरों ने जोरदार तेजी हासिल की, लेकिन हाल के दिनों इसमें दबाव बना हुआ है। यह स्टॉक महज 6 महीने में 18 प्रतिशत से ज्यादा और 1 साल में 37 प्रतिशत नीचे गिर चुका है। हालांकि, लिस्टिंग के बाद से अब तक यह मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है। दिसंबर 2023 से अब तक इसमें 120 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है। IREDA के शेयर ने 3 जनवरी, 2025 को 234.35 रुपये पर 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर हुए थे, जबकि 9 दिसंबर, 2025 को 129.10 रुपये पर 52-सप्ताह का न्यूनतम स्तर छुए।
गौरतलब है कि गुरुवार, 1 जनवरी को इरेडा के शेयर शुरुआत कारोबार में 2 फीसदी तक चढ़े, लेकिन दोपहर में लाल निशान में आ गए। दोपहर 1:15 मिनट पर ये 0.66 फीसदी लुढ़ककर 139 के लेवल पर कामकाज कर रहे थे।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.