IRFC Q3 Results 2026: कंपनी को हुआ ₹1,802 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू में 1.5% की गिरावट

IRFC Q3 Results 2026: रेलवे सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) ने आज अपना तिमाही रिजल्ट जारी कर दिया है। इस दौरान कंपनी के प्रॉफिट में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन रेवेन्यू मामूली रूप से कम हुआ है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड19 Jan 2026, 07:00 PM IST
IRFC Q3 Results 2026
IRFC Q3 Results 2026

IRFC Q3 Results 2026: भारतीय रेलवे की बैक बोन कही जाने वाली कंपनी इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) ने सोमवार को अपने तीसरी तिमाही के परिणाम घोषित कर दिया। दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 10.5% की बढ़कर 1,802 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा 1,631 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी की आय में मामूली गिरावट देखी गई है।

रेवेन्यू में 1.5% का उछाल

अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के लिए IRFC का ऑपरेशन से रेवेन्यू लगभग 1.5% घटकर 6,661 करोड़ रुपये हो गया। इस तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 4,917.04 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। हालांकि यह पिछली तिमाही (Q2) के मुकाबले 7% अधिक है, लेकिन पिछले साल की तीसरी तिमाही के 5,135.73 करोड़ के मुकाबले इसमें कमी आई है।

कंपनी ने साफ किया है कि कमाई में यह मामूली गिरावट रेल मंत्रालय की तरफ से प्रोजेक्ट लीज एग्रीमेंट पर दिए गए मोरेटोरियम के विस्तार के कारण हुई है। लेकिन अच्छी बात यह है कि कंपनी का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) साल-दर-साल आधार पर 8% से अधिक बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें | Parag Parikh Large Cap Fund: सिर्फ ₹1000 से कर सकेंगे निवेश, जानें लास्ट डेट

क्या है IRFC 2.0?

बता दें कि IRFC अब केवल रेलवे तक सीमित नहीं रहता चाहती है। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार दुबे ने बताया कि IRFC 2.0 के तहत कंपनी ने अपने बिजनेस में विविधता लाने की कोशिश कर रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में ही 60,000 करोड़ रुपये के सालाना सैंक्शन टारगेट को हासिल कर लिया है। इससे पता चलता है कि कंपनी के पाइपलाइन प्रोजेक्ट्स का नेटवर्क कितना मजबूत है। दिग्गज रेलवे कंपनी ने अब रेलवे के साथ-साथ उससे जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट में भी इन्वेस्टमेंट शुरू कर दिया है। इसी विविधता की वजह से मौजूदा वित्त साल के पहले 9 महीनों में कंपनी की कुल कमाई 20,009.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें | BHEL Q3 results: कंपनी के प्रॉफिट में 3 गुना की बढ़ोतरी, रेवेन्यू भी 16% उछला

IRFC ने बरकरार रखा जीरो NPA का रिकॉर्ड

वहीं, IRFC ने इस तिमाही में भी जीरो NPA का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा है। इसके साथ ही, कंपनी की एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 4.75 लाख करोड़ रुपये के ऑलटाइम लेवल पर पहुंच गया है। भविष्य की संभावनाओं पर बात करते हुए मनोज कुमार दुबे ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष से हाई मार्जिन वाले लोन और रेलवे के साथ होने वाले नए समझौतों का सकारात्मक प्रभाव और भी साफ दिखाई देगा। मोरेटोरियम पीरियड खत्म होने के बाद रेलवे से आने वाली आय भी फिर से सुचारू हो जाएगी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटIRFC Q3 Results 2026: कंपनी को हुआ ₹1,802 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू में 1.5% की गिरावट
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटIRFC Q3 Results 2026: कंपनी को हुआ ₹1,802 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू में 1.5% की गिरावट