IRFC Share Target Price: शेयर बाजार में पिछले कुछ ट्रेडिंग सेशन में धूम मचा रहे रेलवे स्टॉक इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) में आज दबाव देखने को मिला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर सोमवार को IRFC के शेयर 5.45% की गिरावट के साथ 126.35 रुपये के स्तर पर बंद हुए। इस स्टॉक ने पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन में रैली देखी थी, जिसके बाद आज गिरावट देखी गई।
स्टॉक में तेजी आने की उम्मीद
शेयर मार्केट के कुछ एनालिट्स IRFC पर बुलिश रुख अपना रहे हैं। बिजनेस टू़डे को एंजेल वन के सीनियर एनालिस्ट ओशो कृष्ण ने बताया कि पिछले हफ्ते इस स्टॉक में भारी वॉल्यूम के साथ अच्छी बढ़त देखी गई थी। स्टॉक अब अपने प्रमुख मूविंग एवरेज (EMA) और 200-डे के सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो इसके तेजी आने का संकेत देता है।
टेक्निकली, यह स्टॉक के लिए 122 से 125 रुपये के लेवल पर मजबूत सपोर्ट लेवल काम कर रहा है। अगर यह शेयर इस लेवल पर मेनटेन रखता है, तो आने वाले दिनों में 140 से 145 रुपये तक जा सकता है। वहीं, आनंद राठी के जिगर एस पटेल ने कहा कि 137 रुपये के पार निकलते ही इसमें एक नई तेजी आएगी जो इसे 142 रुपये के स्तर तक ले जा सकती है।
IRFC Q2 Results 2025
IRFC ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट में 10.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की, जो 1,777 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, पिछले साल की समान अवधि में 1,612.65 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 7.6 प्रतिशत घटकर 6,371.89 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल पिछले साल के 6,899.34 करोड़ रुपये था।
एक साल से दबाव झेल रहा स्टॉक
बता दें पिछले एक महीने में IRFC के शेयर लगभग 8 प्रतिशत का उछाल दर्ज किए हैं, जबकि 6 महीने में 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं, इस साल यानी 2025 में 16 प्रतिशत का नुकसान हुआ है, जबकि पिछले एक साल के दौरान IRFC के निवेशकों को 17 प्रतिशत से ज्यादा का नुकसान हुआ है। हालांकि, अब इस स्टॉक में फिर से बायर्स एक्टिव हुए हैं और तेजी आने की उम्मीद है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।