सरकार के इस फैसले से धाराशायी हुए ITC और Godfrey Phillips के शेयर, सिगरेट पीने वालों को भी झटका

ITC And Godfrey Phillips Share Price: नए साल पर शेयर बाजार में सिगरेट बनाने वाली कंपनियों को बड़ा झटका लगा है। आज ITC और Godfrey Phillips के शेयरों में लगभग 8% तक की गिरावट दर्ज की गई है।  

Shivam Shukla
अपडेटेड1 Jan 2026, 10:36 AM IST
सरकार के इस फैसले से धाराशायी हुई ITC और Godfrey Phillips के शेयर
सरकार के इस फैसले से धाराशायी हुई ITC और Godfrey Phillips के शेयर

ITC And Godfrey Phillips Share Price: नए साल के पहले दिन सिगरेट पीने वालों और तंबाकू कंपनियों को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार, 1 जनवरी को शेयर बाजार खुलते ही सिगरेट से जुड़ी कंपनियों में भारी गिरावट आने लगी। ITC और Godfrey Phillips के शेयरों में 8 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। दरअसल, केंद्र सरकार ने सिगरेट पर एक्साइज ड्यूटी यानी उत्पाद शुल्क लगाने का बड़ा फैसला लिया है, जिसका सीधा असर सिगरेट पीने वाले लोगों और सिगरेट बनाने वाली कंपनियों के मुनाफे पर पड़ने वाला है।

सिगरेट पर बढ़ा एक्साइज ड्यूटी

बुधवार देर रात वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश जारी किया गया। इस आदेश में सरकार ने सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2,050 रुपये से लेकर 8,500 रुपये प्रति हजार स्टिक तक एक्साइज ड्यूटी लगाने का फैसला लिया है। यह नया नियम अगले महीने यानी 1 फरवरी से प्रभावी हो जाएगा। इसका मतलब यह है कि सिगरेट की हर डिब्बी पर अब टैक्स का बोझ बढ़ेगा।

अगले महीने से 40% लगेगा GST

आपको बता दें कि यह नई एक्साइज ड्यूटी GST दरों के ऊपर लगाई जाएगी। अब तक इन प्रोडक्ट्स पर जो कंपेंसेशन सेस वसूला जा रहा था, यह नई ड्यूटी उसकी जगह लेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले महीने से सिगरेट और तंबाकू से जुड़े उत्पादों पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) की दर 40% होगी। सरकार के इस कदम को राजस्व बढ़ाने और सिन गुड्स पर लगाम कसने के तौर पर देखा जा रहा है।

शेयरों में 8% तक की गिरावट

बता दें कि गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर ITC के 4.14% लुढ़ककर 386.30 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गए। वहीं, गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयरों में 8% की भारी गिरावट आई और यह टूटकर 2540.15 रुपये के भाव पर आ गया।

इस वजह से भी फोकस में रहे ITC के शेयर

आज के कारोबार में ITC के शेयरों पर दबाव टैक्स की खबरों के साथ-साथ एक और खबर की वजह से था। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को कंपनी में एक बड़ी ब्लॉक डील भी हुई। सीएनबीसी टीवी-18 की रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार में लगभग 4.03 करोड़ शेयरों या 0.31% इक्विटी का लेनदेन हुआ। यह डील 400 रुपेय प्रति शेयर के भाव पर हुई, जिसकी कुल कीमत लगभग 1,614.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। हालांकि, इस सौदे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटसरकार के इस फैसले से धाराशायी हुए ITC और Godfrey Phillips के शेयर, सिगरेट पीने वालों को भी झटका
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटसरकार के इस फैसले से धाराशायी हुए ITC और Godfrey Phillips के शेयर, सिगरेट पीने वालों को भी झटका