2 दिनों में LIC के ₹11,500 करोड़ स्वाहा? ITC से है कनेक्शन, जानें पूरी डिटेल

ITC Share Price News: पिछले दो दिनों से आईटीसी के निवेशकों को72,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। वहीं, LIC को भी 11,500 करोड़ रुपये का झटका लगा है।   

Shivam Shukla
अपडेटेड2 Jan 2026, 03:12 PM IST
ITC News
ITC News

ITC Share Price Crash: सिगरेट बनाने वाली दिग्गज कंपनी ITC के शेयरधारकों के लिए नए साल काफी खराब बीता। सरकार के एक फैसले ने कंपनी के शेयरधारकों को भारी नुकसान पहुंचा दिया है। इसके शेयर पिछले दो दिनों के दौरान 15 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज कर चुके हैं, जिससे निवेशकों की कैपिटल में भारी गिरावट आई है। महज 48 घंटों के भीतर मार्केट से आईटीसी इन्वेस्टर्स के लगभग 72,300 करोड़ रुपये स्वाहा हो गए हैं। इस गिरावट ने न केवल आम रिटेल निवेशकों को परेशान किया है, बल्कि देश की सबसे बड़ी इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।

LIC को 11,460 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान

दरअसल, भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड (LIC) ने ITC की बड़ी हिस्सेदारी रखी है। उसके पास इस कंपनी में 15.86% का स्टेक है। सितंबर तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक, LIC के पार ITC के लगभघ 198.58 करोड़ शेयर हैं। ऐसे में पिछले दो दिनों में आईटीसी के शेयरों में भारी गिरावट से LIC की इन्वेस्टमेंट वैल्यू में 11,460 करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है।

सरकार के इस फैसले ने ITC की तोड़ी कमर

बता दें कि बुधवार, 31 दिसंबर 2025 को केंद्र सरकार ने सिगरेट और पान मसाला प्रोडक्ट्स पर एक्साइज ट्यूटी लगाने का ऐलान किया। सरकार की तरफ से जारी नॉटिफिकेशन के मुताबिक, अब प्रति 1000 सिगरेट स्टिक्स पर 2050 रुपये से लेकर 8500 रुपये तक ड्यूटी लगाई जाएगी। यह सिगरेट की लंबाई के आधार पर तय होगा। यह नियम 1 फरवरी से लागू हो जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह एक्साइज ड्यूटी 40% की GST के अतिरिक्त होगी। यानी सिगरेट बनाने वाली कंपनियों को दोहरी मार से गुजरना होगा।

यह भी पढ़ें | YES Bank Q3 Results 2026 Date: इस सामने आएंगे वित्तीय नतीजे

52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंचा शेयर

सरकार के इस फैसले के बाद गुरुवार, 1 जनवरी को आईटीसी का स्टॉक पिछले छह सालों की अपनी सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट पर पहुंच गया। इसने 10% तक की गिरावट दर्ज की। वहीं, गिरावट का सिलसिला आज भी जारी रहा और शेयर 5% और गिरकर 345.25 के रुपये के 52 सप्ताह के निचले स्तर पर आ गए।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केट2 दिनों में LIC के ₹11,500 करोड़ स्वाहा? ITC से है कनेक्शन, जानें पूरी डिटेल
More
बिजनेस न्यूज़मार्केट2 दिनों में LIC के ₹11,500 करोड़ स्वाहा? ITC से है कनेक्शन, जानें पूरी डिटेल