
ITC Share Price Today: शेयर बाजार में तंबाकू बनाने वाली कंपनी ITC को लगातार नुकसान हो रहा है। नए साल में लगातार दूसरे दिन शेयरों ने बड़ी गिरावट दर्ज की। गुरुवार को यह लगभग 10 प्रतिशत तक गिरा, जबकि शुक्रवार को 5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है। इस भारी बिकवाली की वजह से ITC के शेयर आज 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए। शुक्रवार को ITC के शेयरों ने 345.35 रुपये पर अपना 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर छुआ। आईटीसी के शेयरों ने यह बिकवाली केंद्र सरकार के एक फैसले के बाद हावी हुई है।
केंद्र सरकार ने बुधवार, 31 दिसंबर को देर रात एक नॉटिफिकेशन जारी सिगरेट और पान मसाला बनाने वाली कंपनियों को बड़ा झटका दिया। सरकार ने सेंट्रल एक्साइज (संशोधन) बिल, 2025 पास होने के बाद अब औपचारिक रूप से नई एक्साइज ड्यूटी लागू कर दी है। यह 1 फरवरी से प्रभावी होगी। इसके तहत सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2,050 रुपये से लेकर 8,500 रुपये प्रति 1,000 स्टिक्स तक की एक्साइज ड्यूटी वसूली जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह ड्यूटी पहले से लागू 40% GST के अतिरिक्त होगी।
मार्केट एनालिस्टों का कहना है कि टैक्स में बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर प्रीमियम और लंबाई वाले सेगमेंट को होगा। आंकड़ों की मानें, तो ITC के कुल वॉल्यूम में इस सेममेंट की हिस्सेदारी लगभग 16% है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए टैक्स स्ट्रक्टर से कंपनी की कॉस्ट में 22% से 28% तक की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ऐसे में मार्जिन को सुरक्षित रखने के लिए कंपनी प्रति स्टिक 2 से 3 रुपये की बढ़ोतरी कर सकती है। इससे सिगरेट पीने वाले लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगेगा।
आईटीसी के शेयर निवेशकों को लगातार निराश कर रहे हैं। पिछले एक साल में इसने 25% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की है। वहीं, तीन महीनों 15% और 1 महीने में 13% नीचे लुढ़का है। वहीं, टैक्स बढ़ोतरी के बाद आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अपनी पिछली रेटिंग को बदलते हुए लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकलने की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि स्टॉप-लॉस ट्रिगर हो चुका है और मौजूदा अनिश्चितता को देखते हुए फिलहाल सावधानी बरतना ही समझदारी है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.