शेयर बाजार में धड़ाम हुए ज्वैलरी स्टॉक्स, PM मोदी ने की सोना नहीं खरीदने की अपील

Jewellery Stocks Crash: पीएम मोदी की सोने की खरीदारी से बचने की अपील के बाद आज ज्वैलरी शेयरों में  गिरावट आई। कल्याण ज्वैलर्स और ऑगमोंट एंटरप्राइजेज सहित कई स्टॉक्स दिन के कारोबार के दौरान 7% तक लुढ़क गए। 

Shivam Shukla
अपडेटेड1 Sep 2026, 04:58 PM IST
शेयर बाजार में धड़ाम हुए ज्वैलरी स्टॉक्स, PM मोदी ने की सोने नहीं खरीदने की अपील
शेयर बाजार में धड़ाम हुए ज्वैलरी स्टॉक्स, PM मोदी ने की सोने नहीं खरीदने की अपील

Jewellery Stocks Crash: भारत में सोना को कमाई, संस्कृति और मुसीबल के वक्त का सबसे बड़े सहारे के रूप में देखा जाता है। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से अपील कर रहे हैं कि जबतक बहुत जरूरी न हो, तब तक सोने की खरीदारी से बचें। पीएम मोदी के इस बयान के बाद आज यानी 1 सितंबर को शेयर बाजार में ज्वैलरी सेक्टर के स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में लगभग 7 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि ऑगमोंट एंटरप्राइजेज शेयर भी 6 प्रतिशत तक लुढ़क गए। इसके अलावा, PC ज्वैलर्स, टाइटन कंपनी में 2 प्रतिशत की कमजोरी देखने को मिली। हालांकि, सेन्को गोल्ड अपने पिछले बंद भाव 348.75 रुपये के भाव से 3.3 प्रतिशत चढ़ा और 360.20 रुपये के भाव पर इंट्राडे हाई बनाया।

PM Modi क्यों की सोने नहीं खरीदने की अपील?

दरअसल, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता है। वित्त वर्ष 2026 के दौरान देश में हर महीने औसतन 60 टन सोने इंपोर्ट हुआ। यानी, हर महीने करीब 6 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा केवल सोना मंगाने में खर्च हो रही है। ग्लोबल अनिश्चितताओं के दौर में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और रुपये पर लगातार बन रहे दबाव के बीच देश के विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता बन गया है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री ने कुछ ही दिनों में दूसरी बार सोना नहीं खरीदने की अपील की है। इसके अलावा, उन्होंने देशवासियों से गैर-जरूरी विदेश यात्राओं और ईंधन की खपत पर लगाम लगाने की बात कही है।

रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार

प्रधानमंत्री ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की 7.8 फीसदी रियल GDP ग्रोथ की तारीफ की। उन्होंने इसे देशवासियों की सामूहिक ताकत का नतीजा बताया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हालिया कदमों के बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 अगस्त वाले सप्ताह में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। RBI के भंडार में 12.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह 729.3 अरब डॉलर के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इससे पहले फरवरी में यह 728.5 अरब डॉलर पर था।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटशेयर बाजार में धड़ाम हुए ज्वैलरी स्टॉक्स, PM मोदी ने की सोना नहीं खरीदने की अपील
More