
JioBlackRock Flexi Cap Fund NFO Close Today: जियो-ब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड का न्यू फंड ऑफर (NFO) में पैसा लगाने का आज आखिरी मौका है। यह उन निवेशकों के बेहतरीन मौका है, जो इक्विटी फंड में निवेश करना चाहते हैं। यह पिछले महीने 23 सितंबर को लॉन्च हुआ था। एक फंड इंडिया में पहली बार ब्लैकरॉक के सिस्टमैटिक एक्टिव इक्विटी (SAE) स्ट्रैटजी का इस्तेमाल कर रहा है। यह ओपन एंडेड फंड इन्वेस्टर्स को लॉन्ग टर्म में वेल्थ क्रिएशन का मौका दे रहा है।
यह फंड लॉर्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप तीनों टाइप की कंपनियों में निवेशक करता है। इसका टार्गेट विविधता के माध्यम से लॉन्ग टर्म में पूंजी बनाना है। जियो-ब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड की सबसे बड़ी खासियत डेटा-आधारित इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजी है। फंड का बेंचमार्क निफ्टी 500 इंडेक्स (TRI) है। इसके हाई रिस्क होने की वजह से लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए बेहतर है।
इस फंड में कम से कम 500 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है। फंड का टोटल एक्सपेंस रेश्यो 0.5 प्रतिशत है। इस फंड की सबसे अहम बात यह है कि इसमें कोई एग्जिट लोड नहीं है। मतलब, निवेशक एनएफओ पीरिएड के बाद कभी-भी बाहर निकल सकते हैं। इसके अलावा, ओपन एंडेड फंड होने के कारण इसमें कभी भी खरीददारी और बिक्री की जा सकती है। बता दें कि जियो-ब्लैकरॉक फ्लेक्सी-कैप फंड स्कीम को तन्वी कछेरिया और सुनील चौधरी मैनेज कर रहे हैं।
इस फंड में निवेश करना बेहद आसान है। निवेशक जियो-ब्लैकरॉक AMC की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.jioblackrockamc.com/onboarding पर जाकर निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको बैंक डिटेल, पैन डिटेल और अन्य जरूरी जानकारी देनी होगी। इसके अलावा, ग्रो, जेरोधा, पेटीएम मनी जैसे फेमस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भी निवेश किया जा सकता है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.