Jio Financial Q3 Results: रेवेन्यू में 100% से ज्यादा का उछाल, लेकिन मुनाफे ने बढ़ाई चिंता, कल शेयरों पर रहेगी नजर

Jio Financial Services Q3 Results 2026: मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाले रिलायंस ग्रुप की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने आज अपना तिमाही रिजल्ट जारी कर दिया है। कंपनी ने बताया कि उसका रेवेन्यू 100 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड15 Jan 2026, 06:05 PM IST
Jio Financial Services Q3 Results 2026
Jio Financial Services Q3 Results 2026

Jio Financial Services Q3 Results 2025: रिलायंस ग्रुप की वित्तीय कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के लिए शानदार रिजल्ट पेश किया है। कंपनी का रेवेन्यू में डबल हो गया, लेकिन नेट प्रॉफिट में गिरावट दर्ज की गई है। दिसंबर तिमाही के दौरान Jio Financial का ऑपरेशनल रेवेन्यू पिछले साल की इसी तिमाही के 438 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 901 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। यानी इसमें करीब 106% की जबरदस्त ग्रोथ हुई है। कल यानी शुक्रवार, 16 जनवरी को इसके शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।

जियो फाइनेंशियल के प्रॉफिट में गिरावट

हालांकि, मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 9% गिरकर 269 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 295 करोड़ रुपये था। अगर हम सितंबर की बात करें, तो यह गिरावट और भी ज्यादा है। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर मुनाफे में 61% की बड़ी कमी देखी गई है। इसके पीछे मुख्य वजह कंपनी के बढ़ते परिचालन खर्च और बिजनेस विस्तार में लगा निवेश माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें | चांदी को लेकर रिच डैड पुअर डैड के लेखक की बड़ी चेतावनी

तेजी से बढ़ रहा कंपनी का लेंडिंग और सर्विसेज बिजनेस

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की ब्याज से होने वाली कमाई 140% बढ़कर 504 करोड़ रुपये हो गई है। इसके साथ ही फीस और कमीशन के माध्यम से होने वाली कमाई में 394% की भारी उछाल दर्ज किया गया है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि कंपनी का लेडिंग और सर्विसेज बिजनेस बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन खर्च में भी तूफानी बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट की गई तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 131 करोड़ रुपये से बढ़कर 566 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो 333% की बढ़ोतरी को दिखाता है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका 'फाइनेंस कॉस्ट' की है, जो इस साल 212 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल यह शून्य थी।

यह भी पढ़ें | क्या विदेशी बाजारों में भारतीय शेयरों पर दांव लगाना मुनाफे की गारंटी?

AUM भी बढ़ा

जियो फाइनेंशियल ने अपनी एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में भी शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का कुल AUM सालाना आधार पर 4.5 गुना बढ़कर 19,049 करोड़ रुपये हो गया है। पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें 29% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के म्यूचुअल फंड बिजनेस में भी अच्छी हलचल है। कंपनी के पास फिलहाल 10 म्यूचुअल फंड स्कीम्स हैं, जिनका कुल AUM 14,972 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटJio Financial Q3 Results: रेवेन्यू में 100% से ज्यादा का उछाल, लेकिन मुनाफे ने बढ़ाई चिंता, कल शेयरों पर रहेगी नजर
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटJio Financial Q3 Results: रेवेन्यू में 100% से ज्यादा का उछाल, लेकिन मुनाफे ने बढ़ाई चिंता, कल शेयरों पर रहेगी नजर