Jio IPO Details: क्या जियो के आईपीओ में ₹10 के मिलेंगे शेयर? जानिए कैसे तय होती है शेयर की असली कीमत

Jio IPO SEBI Approval: क्या जियो का शेयर आईपीओ में महज ₹10 में मिलेगा? सेबी की मंजूरी के बाद समझिए 10 रुपये की फेस वैल्यू और इश्यू प्राइस का अंतर और इस मेगा आईपीओ का पूरा गणित।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड31 Aug 2026, 11:04 AM IST
क्या है जियो आईपीओ की फेस वेल्यू
क्या है जियो आईपीओ की फेस वेल्यू

Jio IPO Price Band: अगर आप भी आईपीओ में निवेश करते हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका आने वाला है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो देश का सबसे बड़ा आईपीओ अगले चंद महीनों में लाने वाली है। सेबी ने जियो के आईपीओ को मंजूरी भी दे दी है। सेबी की मंजूरी के बाद से ही लोगों के बीच इस आईपीओ की चर्चा काफी तेज हो गई है। अगर आप भी देश के सबसे बड़े आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं, तो आइए निवेश से पहले इससे जुड़ी हर जानकारी जानते हैं।

कितनी रखी गई आईपीओ की फेस वेल्यू?

रिलायंस जियो के आईपीओ को लेकर निवेशकों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कंपनी 27 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी करने की तैयारी कर रही है, जिनमें हर शेयर की फेस वेल्यू 10 रुपये होगी। ऐसे में कई निवेशकों के बीच सबसे बड़ा कन्फ्यूजन शेयर की कीमत को लेकर बना हुआ है। कंपनी के प्रस्तावित IPO में शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये बताई गई है। ऐसे में कई लोगों को लग रहा है कि Jio के शेयर IPO में 10 रुपये के भाव पर ही मिलेंगे, लेकिन ये सच नहीं है।

यह भी पढ़ें | अगस्त में IPO बाजार ने तोड़ा एक साल का रिकॉर्ड, ₹23,000 करोड़ जुटाए

अगर आप नए निवेशक हैं, तो आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि किसी कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू और उसकी बाजार कीमत एक जैसी होना जरूरी नहीं है। फेस वैल्यू कंपनी की ओर से तय की गई मूल वैल्यू होती है। वहीं IPO का इश्यू प्राइस कंपनी की वैल्यूएशन और निवेशकों की मांग समेत कई चीजों को ध्यान में रखकर तय किया जाता है। इसलिए सिर्फ 10 रुपये की फेस वैल्यू देखकर ये मान लेना कि Jio का शेयर 10 रुपये में मिलेगा, सही नहीं होगा।

यह भी पढ़ें | आज ITR नहीं भरा तो क्या होगा? जानें समयसीमा चूकने पर कितना लगेगा जुर्माना?

कितने का मिलेगा जियो का शेयर?

सेबी की मंजूरी के बाद काफी निवेशकों का ये सवाल है कि जियो का शेयर कितने रुपये का मिलेगा? इसका जवाब निवेशकों को आईपीओ का अंतिम प्राइस बैंड सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगा। इसके बाद ही निवेशकों को साफ हो पाएगा कि जियो के आईपीओ में निवेश करने के लिए उन्हें कितनी रकम चुकानी होगी। जियो के इस प्रस्तावित आईपीओ के लिए कंपनी मौजूदा शेयरधारकों के शेयरों को बेचने का नहीं सोच रही है। आसान शब्दों में कहें, तो IPO के जरिए जो नए शेयर जारी होंगे, उससे मिलने वाला पैसा कंपनी के पास जाएगा।

जियो प्लेटफॉर्म से पहले कौन लाया था सबसे बड़ा IPO?

जियो के आईपीओ से पहले 2024 में हुंदै मोटर इंडिया का आईपीओ 3.3 अरब डॉलर रहा था। उसके बाद अब जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ देश का सबसे बड़ा IPO बनने जा रहा है। बता दें कि जून के अंत तक रिलायंस जियो इन्फोकॉम के ग्राहकों की संख्या 53.3 करोड़ से अधिक थी। ग्राहकों की संख्या के लिहाज से ये चाइना मोबाइल के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर कंपनी है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटJio IPO Details: क्या जियो के आईपीओ में ₹10 के मिलेंगे शेयर? जानिए कैसे तय होती है शेयर की असली कीमत
More