Jio Platforms IPO Date: रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की सब्सिडियरी कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए बड़ा अपडेट आया है। कंपनी ने बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को अपने प्रस्तावित IPO का रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) दाखिल कर दिया है। इस IPO के लिए सब्सक्रिप्शन 21 अक्टूबर से शुरू होकर 23 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए बोली लगाने की तारीख 19 अक्टूबर तय की गई है।
JiO के आईपीओ का प्राइस बैंड कितना रखा गया है?
जियो IPO के प्राइस बैंड की डिटेल भी सामने आ गई है। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर तय किया है। यानी निवेशकों को एक शेयर के लिए कम से कम ₹1,065 और अधिकतम ₹1,119 खर्च करने होंगे। वहीं कंपनी इस IPO में 27 करोड़ तक नए इक्विटी शेयर जारी करने का प्लान कर रही है।। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, IPO के बाद जियो की वैल्यूएशन करीब 10.3 लाख करोड़ रुपये रहने का लक्ष्य है।
RIL के शेयरधारकों के रिजर्व कितने शेयर?
इस IPO में रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए भी रिजर्वेशन रखा गया है। दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, पात्र शेयरधारकों के लिए ₹2,500 करोड़ तक के शेयर रिजर्व होंगे। इसके अलावा, कर्मचारियों के लिए ₹500 करोड़ तक का रिजर्वेशन भी रखा गया है।
IPO से मिलने वाले पैसे का क्या होगा?
जियो के IPO में नए शेयर जारी किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इससे जुटाई गई रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से टेलीकॉम कारोबार से जुड़ी कंपनी Reliance Jio Infocomm के कर्ज को चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जा सकता है।
Jio के आईपीओ का GMP कितना चल रहा है?
जियो के आईपीओ को लेकर निवेशकों के बीच खूब दिलचस्पी बनी हुई है। आईपीओ के खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में इसका जीएमपी 200 के पार चला गया है। आज 14 अक्टूबर को IPO Watch के अनुसार, जियो के आईपीओ का जीएमपी 220 चल रहा है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।